22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालअब दिल्ली रवाना हुए राहुल, हेलीकॉप्टर में ईंधन न होने के चलते...

अब दिल्ली रवाना हुए राहुल, हेलीकॉप्टर में ईंधन न होने के चलते MP में गुजारनी पड़ी थी रात

Published on

उमरिया ,

लोकसभा चुनाव की रैली को संबोधित करने आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रात गुजारनी पड़ी. अब मंगलवार सुबह कांग्रेस सांसद को उमरिया जिले की हवाई पट्टी पर एक विमान में चढ़ते हुए देखा गया. यानी कि राहुल अब दिल्ली के लिए रवाना हो गए. बीती शाम खराब मौसम और ईंधन खत्म हो जाने के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका था.

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा नेताओं ने दावा किया कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया है.दरअसल, राहुल गांधी अपनी पार्टी के लोकसभा अभियान के लिए मध्य प्रदेश दौरे पर आए थे. उन्होंने मंडला और शहडोल में दो रैलियों को संबोधित किया, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा.

एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया, शहडोल में खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका था. सोमवार शाम गांधी को जबलपुर जाना था, जहां से उन्हें दिल्ली के लिए रवाना होना था. इसके चलते वह शहडोल के एक होटल में ही रात भर रुक और मंगलवार सुबह रवाना हो गए. इस बीच, एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह दावा करते हुए तंज कसा कि राहुल गांधी की पार्टी और उनके हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया है.

सोमवार रात छिंदवाड़ा लोकसभा सीट के अंतर्गत चावलपानी में एक सभा को संबोधित करते हुए शिवराज ने कहा, “राहुल गांधी आज शहडोल आए लेकिन फ्यूल (ईंधन) की कमी के कारण उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका. अगर कांग्रेस का ही ईंधन खत्म हो गया है, तो राहुल के हेलीकॉप्टर के लिए ईंधन कहां से आएगा? उन्होंने कहा, “कांग्रेस, राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की तरह उड़ान नहीं भर रही है. मैडम सोनिया गांधी उन्हें कितना भी धक्का दें, राहुल गांधी उड़ान नहीं भर पाएंगे.”

चौहान ने यह भी कहा कि छिंदवाड़ा से कांग्रेस के मौजूदा सांसद नकुलनाथ का करियर भी आगे नहीं बढ़ रहा है. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे नकुलनाथ को छिंदवाड़ा में भाजपा के विवेक बंटी साहू के खिलाफ खड़ा किया गया है, यह एकमात्र सीट है जिसे BJP 2019 के लोकसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में जीतने में विफल रही.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...