12.3 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभविष्‍य देखना चाहते हैं तो भारत आएं... सीएए और केजरीवाल पर 'ज्ञान'...

भविष्‍य देखना चाहते हैं तो भारत आएं… सीएए और केजरीवाल पर ‘ज्ञान’ देने वाले अमेरिकी राजदूत के बदले सुर, की तारीफ

Published on

वॉशिंगटन/नई दिल्‍ली

सीएए और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भारत को लोकतंत्र का ज्ञान देने वाले अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी के सुर अब बदलते हुए दिख रहे हैं। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि भारत दुनिया के भविष्‍य को आकार देने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्‍होंने कहा कि अगर कोई भविष्‍य देखना चाहता है तो उसे भारत आना चाहिए। गार्सेटी ने यह भी कहा कि अगर आप भविष्‍य को महसूस करना चाहते हैं या भविष्‍य पर काम करना चाहते हैं तो आपको भारत आना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि यह मेरे लिए फख्र की बात है कि अमेरिकी राजदूत के रूप में वह हर दिन ऐसा कर रहे हैं।

एरिक गार्सेटी ने भारत और अमेरिका के बीच भागीदारी को अहम मानते हुए कहा कि उनका देश हिंदुस्‍तान के साथ भागीदारी को अहमियत देता है। उन्‍होंने कहा, ‘हम यहां पर सिखाने या ज्ञान देने नहीं आए हैं। हम यहां पर सुनने और सीखने आए हैं।’ गार्सेटी ने विचारों के आपसी आदान प्रदान और दोनों देशों के बीच पहल को रेखाकिंत किया। उन्‍होंने खुलासा किया कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडन के मन में भी भारत के लिए बहुत सम्‍मान है। राष्‍ट्रपति बाइडन ने खुद निजी रूप से मुझे यह कहा है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने भी कहा है कि प्रौद्योगिकी एवं अन्य क्षेत्रों में सहयोग से भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।

भारत को ज्ञान दे चुके हैं गार्सेटी
सुलिवन ने अपने ताजा बयान में कहा, ‘ब्रिक्स में शामिल देश भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग के कारण नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई है।” ब्रिक्स दुनिया की तेजी से उभरती अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात इसके सदस्य हैं। इससे पहले अमेरिका के विदेश मंत्रालय और खुद गार्सेटी ने भारत से अल्‍पसंख्‍यकों के मानवाधिकारों और केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया था। गार्सेटी ने कहा था कि हमारे संबंध चाहे कितने भी करीबी क्‍यों न हो, हम सिद्धांत को नहीं छोड़ सकते हैं।

सुलिवन से पूछा गया कि ईरान, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात और इथियोपिया के ब्रिक्स में शामिल होने और सऊदी अरब के इसका हिस्सा बनने पर विचार करने के मद्देनजर क्या दुनिया में अमेरिकी नेतृत्व की स्थिति कमजोर हो रही है। इसके जवाब में सुलिवन ने कहा, ”मुझे लगता है कि अगर आप दुनिया के प्रमुख क्षेत्रों में अमेरिका की भूमिका और उसके संबंधों को देखें, तो हम अपनी स्थिति को देखकर अच्छा महसूस करते हैं।” सुलिवन ने कहा, ”यदि आप देखें कि नाटो में क्या हुआ है, हमने नाटो को पहले से कहीं अधिक बड़ा बना दिया है, यदि आप देखें कि इस सप्ताह क्या हो रहा है, तो अमेरिका, जापान और फिलीपीन की एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक हो रही हैं। यदि आप हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर नजर डालें, तो पाएंगे कि कैसे हमने न केवल पारंपरिक सहयोगियों के साथ, बल्कि वियतनाम, इंडोनेशिया, आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन) के सदस्य देशों के साथ भी अपने संबंधों को मजबूत किया है।”

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...