12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयFacebook कमेंट्स से शुरू हुआ कलेश, 50 औरतों के खिलाफ कोर्ट पहुंचा...

Facebook कमेंट्स से शुरू हुआ कलेश, 50 औरतों के खिलाफ कोर्ट पहुंचा शख्स, लगाए गंभीर आरोप

Published on

नई दिल्ली,

एक शख्स ने करीब 50 महिलाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है. फेसबुक पेज पर इन महिलाओं ने कथित तौर पर शख्स को लेकर एक ही तरह का कमेंट कर दिया था. ये सब डेटिंग अनुभव से जुड़े एक फेसबुक पेज पर हुआ, न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया का है. शख्स का नाम स्टेवार्ट लुकस मुरे है. उसने महिलाओं से 2.6 मिलियन डॉलर का मुआवजा मांगा है. उसका कहना है कि इन्होंने उसे लेकर निगेटिव रिव्यू दिए थे.

फेसबुक ग्रुप, “क्या हम एक ही शख्स को डेट कर रहे हैं”, एक ऐसा मंच है, जहां महिलाएं डेटिंग के दौरान मिले हानिकारक या अजीबो गरीब पुरुषों के बारे में सलाह और चेतावनियां साझा करती हैं. इसमें अमेरिका के अलग-अलग शहरों के लोग शामिल हैं. वहीं इन महिलाओं का कहना है कि स्टेवार्ट ने उन्हें धमकाने के लिए ऐसा किया है. उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया कि इस मुकदमे को स्वीकार न किया जाए. इनमें से एक महिला ने कहा, ‘जैसे ही मैंने सोचा, मेरा दिल दोर से धड़कने लगा. ये आदमी जानता है कि मैं कहां रहती हूं.’

इस महिला ने बताया कि पहली बार इसने स्टेवार्ट को तभी देखा, जब उसे पता चला कि उस पर मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि स्टेवार्ट का कहना है कि उसने उन्हीं महिलाओं के खिलाफ एक्शन लिया है, जिन्होंने उसे लेकर झूठी बातें फेसबुक पर लिखी हैं. इससे उसकी डेटिंग लाइफ और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.

सोमवार को लॉस एंजिल्स सिविल कोर्ट के एक न्यायाधीश ने कहा कि महिलाओं में से एक- वैनेसा वाल्डेज ने फेसबुक ग्रुप पर स्टेवार्ट के बारे में अपने विचार साझा करके कुछ भी गलत नहीं किया. ज्यादार महिलाओं से वो कभी मिला भी नहीं है, ये वो महिलाएं हैं जिन्होंने उससे जुड़े पोस्ट को लाइक या रिएक्ट किया था. जिन महिलाओं को उसने निशाना बनाया था, वो अब उम्मीद कर रही हैं कि कोर्ट के फैसले से एक नियम बनेगा, जो उसे उनके खिलाफ कानूनी प्रणाली का दोबारा इस्तेमाल करने से रोकेगा.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...