12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरानी न्यूक्लियर साइट्स को तबाह कर सकता है इजरायल, जंग के हालात...

ईरानी न्यूक्लियर साइट्स को तबाह कर सकता है इजरायल, जंग के हालात के बीच डराने वाली रिपोर्ट

Published on

नई दिल्ली,

लंदन के एक अरबी मीडिया हाउस ने खबर दी है कि दमिश्क में ईरानी दूतावास पर हुए इजरायली हमले के बाद और तगड़ा अटैक होने वाला है. अब इजरायल कुछ दिनों में ईरान के परमाणु प्रोग्राम को निशाना बना सकता है. पिछले हफ्ते इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के दो जर्नल और कुछ अन्य सैन्य अफसर दमिश्क के दूतावास पर हुए इजरायली हमले में मारे गए थे.

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खमैनी ने कहा कि इजरायल को हम करारा जवाब देंगे. अरबी भाषा में छपने वाला डिजिटन मीडिया संस्थान Elaph News ने खबर दी है कि अब इजरायल अपने फाइटर पायलट्स को ईरान के संवेदनशील साइट पर हमला करने की ट्रेनिंग दे रहा है. जिसमें तेहरान का परमाणु प्रोग्राम भी शामिल हो सकता है.

Elaph News की रिपोर्ट को लंदन के द सन ने उठाया. जिसमें उसने ईरान के संभावित टारगेट्स की लिस्ट जारी की. कहा कि इजरायल इन पर हमला कर सकता है. जैसे- अरक हैवी वाटर रिएक्टर, बुशहर न्यूक्लियर पावर स्टेशन, गाचिन यूरेनियम खदान और नातांज यूरेनियम एनरिचमेंट फैसिलिटी.

अमेरिका करेगा इजरायल की पूरी मदद
अखबार ने लिखा है कि अगर इजरायल ने इन टारगेट्स पर हमला किया तो इससे मध्य-पूर्व में बेवजह की संघर्ष की स्थिति पैदा हो जाएगी. एक सूत्र ने Elaph को बताया कि इस दौरान अमेरिका इजरायल को पूरी तरह से सपोर्ट करेगा. हथियार देगा. यंत्र देगा. ताकि इजरायल अपने मिशन को सही तरीके से पूरा कर सके.

बाइडेन ने दिलाया इजरायल को भरोसा
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को भरोसा दिलाया है कि वह उनके साथ लगातार खड़े हैं, चाहे जैसी भी स्थिति क्यों ने हो. इजरायली डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने सारी छुट्टियां रद्द कर दी हैं. जीपीएस सिग्नल को ट्रैक करना शुरू कर दिया है. ताकि ईरानी अटैक को रोक सकें.

हिजबुल्लाह ने भी दी इजरायल को धमकी
कुछ अमेरिकी मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट दी है कि तेहरान, इजरायल के ऊपर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला कर सकता है. या फिर कामीकेज ड्रोन से हमला कर सकता है. हिजबुल्लाह के लीडर हसन नसरल्लाह ने कहा कि इजरायल के दमिश्क दूतावास पर किए गए हमले का सटीक और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. यह तय है.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...