12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में आने वाला है बड़ा भूकंप... सैन एंड्रियास फॉल्ट में हलचल,...

अमेरिका में आने वाला है बड़ा भूकंप… सैन एंड्रियास फॉल्ट में हलचल, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका के कैलिफोर्निया इलाके में बहुत तगड़ा भूकंप आने वाला है. यहां पर मौजूद सैन एंड्रियास फॉल्ट  के एक हिस्से में लगातार भूकंपीय गतिविधियां देखी जा रही है. जमीन के नीचे हलचल हो रही है. हालांकि यह हलचल फॉल्ट के एक हिस्से यानी पार्कफील्ड सेक्शन  में हो रही है. लेकिन वैज्ञानिकों को डर है कि इसकी वजह से बड़ा भूकंप आ सकता है.

वैज्ञानिकों ने बताया जमीन के नीचे फॉल्ट टूट और जुड़ रही है. जिसकी वजह से लगातार भूकंपीय गतिविधियां दर्ज की जा रही हैं. पार्कफील्ड सेक्शन मध्य कैलिफोर्निया में हैं. यह हर 22 साल में कांपने लगता है. पिछली बार 2004 में यहां पर तेज भूकंप आया था. फिलहाल पूरे फॉल्ट में हलचल नहीं है. लेकिन साइंटिस्ट सतर्क हैं.

वैज्ञानिकों ने इसकी स्टडी हाल ही में फ्रंटियर्स इन अर्थ साइंस में प्रकाशित की है. जिसमें बताया गया है कि अमेरिका में कभी भी भूकंप आ सकता है लेकिन इसका केंद्र 2004 में आए भूकंप के केंद्र से अलग हो सकता है. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ जियोफिजिक्स एंड वॉल्कैनोलॉजी के डायरेक्टर लूका मालानिनी ने बताया कि यह पता करना वैज्ञानिकों के लिए अब भी मुश्किल है कि भूकंप कब आएगा. हम सिर्फ इंतजार कर सकते हैं.

क्यों भूकंप का केंद्र बनता है सैन एंड्रियास?
सैन एंड्रियास फॉल्ट पैसिफिक और नॉर्थ अमेरिकन टेक्टोनिक प्लेट के बीच है. पार्कफील्ड के दक्षिण में फॉल्ट बंद है. यानी यहां पर दोनों प्लेट में कोई मूवमेंट नहीं होती. लेकिन उत्तर की दिशा में सैन एंड्रियास फॉल्ट में हलचल होती रहती है. यह हर साल करीब डेढ़ इंच हिलती है. पार्कफील्ड दोनों प्लेट के बीच का हिस्सा है.

जब भी सैन एंड्रियास में ज्यादा हलचल होती है, तब यहां पर 6 या उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आता है. इसकी वजह से काफी ज्यादा जानमाल का नुकसान होता है. लूका मालानिनी ने बताया कि फिलहाल वैज्ञानिक यह स्टडी करने में लगे हैं कि ज्यादा से ज्यादा सटीक जानकारी जमा की जाए. ताकि भूकंप आने के सही समय का पता लगा सकें. लोगों को भूकंप के आने की संभावित तारीख वगैरह बता सकें.

2004 में आए भूकंप से 6 हफ्ते पहले शुरू हुई थी हलचल
पार्कफील्ड सेक्शन में 2004 में आए भूकंप से छह हफ्ते पहले हलचल शुरू हो गई थी. इसलिए लूका की टीम यह अनुमान लगा रही है कि इस बार भी ऐसा होने की आशंका है. फिलहाल कम तीव्रता के भूकंपीय झटके यहां महसूस हो रहे हैं. अगर इनकी तीव्रता बढ़ती है तो लूका की टीम यह अंदाजा लगा पाएगी कि भूकंप कब तक आ सकता है.

लूका और उनकी टीम यह पता करने की कोशिश कर रही है कि क्या पार्कफील्ड सेक्शन और उसके आसपास कोई नई दरार तो नहीं बन रही है. अगर दरार की लंबाई डेढ़ किलोमीटर लंबी और कई सौ फीट गहरी हुई तो भूकंप आने का खतरा बढ़ जाता है. क्योंकि औसतन हर 22 साल में यहां पर इस तरह की तेज भूकंपीय गतिविधिया होती हैं.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...