12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलाहौर की तरफ मोड़ दी इस्लामाबाद जा रही फ्लाइट, शहबाज के उतरने...

लाहौर की तरफ मोड़ दी इस्लामाबाद जा रही फ्लाइट, शहबाज के उतरने तक इंतजार करते रहे सैकड़ों यात्री

Published on

इस्लामाबाद,

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की एक फ्लाइट इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरती है. इसमें सऊदी अरब के दौरे से लौट रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज और एक हाई लेवल डेलिगेशन सवार था. लेकिन पाकिस्तान पहुंचने पर इस फ्लाइट को इस्लामाबाद के बजाय लाहौर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया जिससे फ्लाइट में सवार सैकड़ों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा.

बुधवार को मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई. गौर करने वाली बात यह है कि प्लेन डायवर्जन की इस घटना से कुछ दिनों पहले ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कार्यक्रमों में उनके लिए रेड कार्पेट पर बैन लगाने की घोषणा की थी. लोगों ने वीआईपी कल्चर के खिलाफ कदम उठाने के लिए उनके इस फैसले की तारीफ भी की थी.

लाहौर की तरफ मुड़ी इस्लामाबाद जा रही फ्लाइट
पीआईए प्रवक्ता के हवाले से ‘डॉन’ अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सऊदी अरब के जेद्दा से इस्लामाबाद जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस की उड़ान, जिसमें शहबाज शरीफ और मरियम नवाज सऊदी अरब से लौट रहे थे, को सोमवार को लाहौर एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया. जब पीआईए से पूछा गया कि क्या यह ‘स्पेशल ट्रीटमेंट’ था तो पाकिस्तान की नेशनल फ्लैग कैरियर ने कहा, ‘वीआईपी के साथ कमर्शियल पैसेंजर जैसा ही व्यवहार किया गया.’

लाहौर में उतरे वीआईपी
रिपोर्ट में कहा गया है कि 393 यात्रियों को लेकर जा रही फ्लाइट PK842, जिसे सोमवार रात 10:30 बजे इस्लामाबाद में लैंड करना था, को अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल की ओर मोड़ दिया गया और रात 9:25 बजे फ्लाइट ने लैंड किया. सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य वीआईपी लाहौर में उतरे, जिससे इस्लामाबाद जाने वाले सैकड़ों अन्य यात्रियों को असुविधा हुई.

11:17 बजे इस्लामाबाद पहुंची फ्लाइट
सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में यात्रियों को अपना गुस्सा जाहिर करते देखा जा सकता है. लेकिन उनके पास इस्लामाबाद पहुंचने से पहले VIPs के लाहौर में उतरने तक इंतजार करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं था. करीब 79 यात्रियों को उतारने के बाद फ्लाइट ने आखिरकार इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरी और रात 11:17 बजे इस्लामाबाद पहुंची.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...