12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास नेता इस्माइल हनिया के 3 बेटों को इजरायल ने मार गिराया,...

हमास नेता इस्माइल हनिया के 3 बेटों को इजरायल ने मार गिराया, एयर स्ट्राइक में उड़ाई कार

Published on

तेल अवीव

इजरायल ने गाजा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हमास नेता इस्माइल हनिया के तीन बेटों को हवाई हमले में मार दिया है। हमास से जुड़ी समाचार एजेंसी शेहाब ने इस बारे में जानकारी दी है। हनिया हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख हैं। इजरायली मीडिया आउटलेट यरूशलम पोस्ट ने लेबनान से आ रही रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि हमले में हनिया के कई पोते और पोतियों के भी मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक, वे सभी गाजा में अल-शती शरणार्थी शिविर के पास एक वाहन में थे, जिसे इजरायल ने निशाना बनाया। इस क्षेत्र पर कई महीनों से इजरायली सेना का नियंत्रण है।

इजरायली मीडिया ने कहा है कि हनिया ने पुष्टि की है कि हमले में उनके तीन बेटे और तीन पोते-पोती मारे गए हैं। हनिया ने कहा, “गाजा के सभी नागरिकों ने इसकी कीमत अपने बच्चों के खून से चुकाई, जिनमें मैं भी शामिल हूं।” हनिया को जब अपने बेटों और पोतों के मारे जाने की जानकारी दी गई, उस समय हमास नेता कतर की राजधानी दोहा के अस्पताल का दौरा कर रहा था, जहां गाजा के घायलों का इलाज चल रहा है।

हनिया को अस्पताल में मिली बेटों की मौत की खबर
एक वीडियो सामने आया है जिसमें इस्माइल हनिया अस्पताल के अंदर खड़े होकर अपने बेटों के मारे जाने की खबर सुन रहा है। हमास के राजनीतिक शाखा प्रमुख, हमास के राजनीतिक नेतृत्व के दूसरे सदस्यों के साथ कतर में रहता है। गाजा के अंदर समूह की कमान याह्या सिनवार के पास है, जो दक्षिणी गाजा में बंधकों के साथ कहीं छिपा हुआ है। इजरायल पर बीते साल 7 अक्टूबर को हुए हमले का आदेश सिनवार ने ही दिया था। सिनवार को गाजा का कसाई कहा जाता है।

इसके पहले अक्टूबर में एक हवाई हमले में इजरायल ने हनिया के परिवार को निशाना बनाया था। उस हमले में हनिया के भाई, भतीजे समेत हनिया के परिवार के 14 सदस्यों की मौत हुई थी। एयर स्ट्राइक में उनकी पोती रोआ हनिया और सबसे बड़े पोते जमाल को भी मार दिया गया था। फरवरी में फिलिस्तीनी सूत्रों ने हनिया के बेटे हाजेम के भी मारे जाने की जानकारी दी थी।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...