12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयChina के लेटेस्ट महाहथियार को ट्रैक करना भी है मुश्किल, भारत कैसे...

China के लेटेस्ट महाहथियार को ट्रैक करना भी है मुश्किल, भारत कैसे करेगा उसका सामना?

Published on

नई दिल्ली,

चीन के एयरफोर्स के डिप्टी कमांडर वांग वी ने इस बात की घोषणा कर दी है कि उनका लेटेस्ट स्टेल्थ बॉम्बर H-20 एक्टिव ड्यूटी पर आने वाला है. चीन ने यह कदम अमेरिकी बमवर्षक के जवाब में उठाया. लेकिन इसका खतरा भारत के लिए बढ़ जाता है. क्योंकि भारतीय सेनाओं के पास स्टेल्थ टेक्नोलॉजी नहीं है. न ही स्टेल्थ फाइटर जेट्स को मार गिराने वाला कोई एंटी-स्टेल्थ हथियार.

भारत की हवाई सुरक्षा के लिए जरूरी है कि चीन के इस खतरनाक हथियार की कोई काट जरूर निकालें. कम से कम ऐसे राडार जो इस विमान को ट्रैक कर सकें. फिर एक ऐसा सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम जो चीन के इस बमवर्षक को मारकर गिरा सके. क्योंकि इसकी डिजाइन ऐसी है कि ये आसानी से राडारों की नजर में नहीं आएगा.

H-20 स्टेल्थ फाइटर जेट में राडार की किरणों को घुमाने की तकनीक है. इसलिए इसे पकड़ना मुश्किल है. ऐसे विमानों को पकड़ने और ट्रैक करने के लिए नए राडार सिस्टम की जरूरत है. जो भारत को विकसित करना होगा. तब जाकर इसे ट्रैक कर पाएंगे. फिर ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से लैस SAM सिस्टम होना चाहिए.

भारत के किसी भी शहर पर कर सकता है हमला
चीन अगर इस फाइटर जेट को अपने आसमान से उड़ाता है तो वो आसानी से भारतीय इलाके में घुसकर सीमा, एयरबेस, नौसैनिक अड्डों, संचार सेंटर्स या सैन्य अड्डों को निशाना बना सकता है. लगभग अदृश्य बमवर्षक का साइकोलॉजिकल असर सेनाओं पर ज्यादा पड़ेगा. यानी भारत को नई जेनरेशन का राडार सिस्टम डेवलप करना होगा. जो इस तरह के स्टेल्थ फाइटर जेट या बमवर्षक को पकड़ सकें.

टक्कर देने के लिए चाहिए राडार, मिसाइल सिस्टम
इसके अलावा भारत को लंबी दूरी की हवा से हवा और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस सिस्टम बनाने होंगे. ऐसी मिसाइलें बनानी होंगी जो स्टेल्थ बॉम्बर को इंटरसेप्ट कर सकें. दो साल पहले ही चीन के इस स्टेल्थ बॉम्बर से पर्दा हटा था. H-20 लंबी दूरी का बमवर्षक है, जो अधिकतम 13 हजार km तक हमला कर सकता है.

भारत के अलावा कई अन्य देशों को भी खतरा
H-20 बॉम्बर का कॉम्बैट रेंज 5 हजार km बताया जा रहा है, यानी यह भारत के किसी भी हिस्से में हमला कर सकता है. इस विमान से खतरा सिर्फ भारत को नहीं है, बल्कि अमेरिका को भी है. चीन का यह बमवर्षक अमेरिका का साथ देने वाले जापान, गुआम, फिलिपींस, कोरिया आदि पर आसानी और चुपके से हमला कर सकता है.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...