12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपहले खुदकुशी का विचार, फिर उगला सच... अब इस अरबपति महिला को...

पहले खुदकुशी का विचार, फिर उगला सच… अब इस अरबपति महिला को फांसी की सजा!

Published on

नई दिल्ली,

वियतनाम में एक अरबपति कारोबारी को फांसी की सजा सुनाई गई है. रियल एस्टेट कारोबारी ट्रांग माई लैन नामक महिला कारोबारी को सजाए मौत एक बड़े घोटाले में शामिल होने के चलते सुनाई गई है, जिसे देश के अब तक के सबसे बड़ा भ्रष्टाचारों में से एक बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, ये घोटाला अनुमानित 27 अरब डॉलर का बताया जा रहा है.

देश की GDP के 6% के बराबर घोटाला
द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रॉपर्टी टायकून और प्रमुख डेवलपर वान थिन्ह फैट की प्रेसिडेंट ट्रांग माई लैन को इस बड़े घोटाले के संबंध में पांच सप्ताह की सुनवाई के बाद आए फैसले में फांसी की सजा सुनाई गई है. अरबपति महिला कारोबारी लैन को एक दशक से भी अधिक समय से साइगॉन कमर्शियल बैंक (SCB) से पैसों की धोखाधड़ी का दोषी माना गया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कारोबारी द्वारा पहुंचाया गया ये 27 अरब डॉलर का नुकसान साल 2023 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (Vietnam GDP) का 6 फीसदी है.

बचाव पक्ष के सभी तर्क खारिज
इस मामले की सुनवाई के दौरान जूरी के तीन सदस्यों और दो जजों के पैनल ने अभियोजन पक्ष के साथ ही बचाव पक्ष की दलीलों को सुना. अभियोजकों ने कहा कि अरबपति महिला कारोबारी ट्रांग साई लैन द्वारा इस महाघोटाले को अंजाम दिया गया है और इससे देश का बड़ा नुकसान हुआ है. वहीं पांच सप्ताह की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से पेश किए गए सभी तर्कों को खारिज कर दिया गया और इस अरबपति को मौत की सजा सुनाई है. इसे वियतनाम में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा माना जा रहा है और ऐसे मामलों में मौत की सजा एक असामान्य रूप से कठोर सजा है.

घोटाले के 42000 पीड़ितों की पहचान
वियतनाम में 27 अरब डॉलर के इस घोटाले की सुनवाई हो ची मिन्ह सिटी (Ho Chi Minh City) में की गई. अपने फैसले में कोर्ट की ओर से कहा गया कि ट्रांग माई लैन के कार्यों ने कम्युनिस्ट पार्टी और राज्य के नेतृत्व में लोगों का भरोसा कम करने का काम किया है. लैन ही नहीं इस घोटाले में 85 अन्य लोगों को रिश्वतखोरी और सत्ता के दुरुपयोग समेत बैंकिंग कानून के उल्लंघन के आरोपों पर सजा का सामना करना पड़ सकता है. इस घोटाले से लगभग 42,000 लोग पीड़ित हैं, जिनकी पुलिस द्वारा पहचान की गई है.

पहले इनकार… फिर कोर्ट में ये बोलीं लैन
अक्टूबर 2022 में ट्रांग माई लैन और अन्य को एक राष्ट्रीय भ्रष्टाचार कार्रवाई के हिस्से के रूप में गिरफ्तार किया गया था. हालांकि, गिरफ्त में आने के बाद पहले लैन ने आरोपों से इनकार किया और अपने अधीनस्थों को दोषी ठहराया था. लेकिन, हालिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने बीते सप्ताह अदालत में अपनी अंतिम टिप्पणी में कहा था कि उसके मन में आत्महत्या के विचार थे. लैन का कहना था कि ‘अपनी हताशा में, मैंने आत्महत्या के बारे में सोचा, मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है कि मैं इतना मूर्ख थी कि इसमें शामिल हो गई, जिसके बारे में मुझे बहुत कम जानकारी है.’

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...