16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedचीन ने लिया उड़ता तीर, रेटिंग एजेंसियों के FAIL करने के बाद...

चीन ने लिया उड़ता तीर, रेटिंग एजेंसियों के FAIL करने के बाद भागीं कंपनियां, ताव में भारत!

Published on

नई दिल्‍ली:

चीन ने पूरी दुनिया से दुश्‍मनी मोल ले ली है। नतीजा बहुत खतरनाक हो गया है। फिच ने चीन के सॉवरेन क्रेडिट रेटिंग आउटलुक को निगेटिव कर दिया है। दूसरे शब्‍दों में उसके रिपोर्टकार्ड में ड्रैगन फेल है। निगेटिव रेटिंग अर्थव्‍यवस्‍था में बढ़ते जोखिम की ओर इशारा करती है। इसका असर दिखने लगा है। कंपनियों की स्‍ट्रैटेजी में बदलाव नजर आ रहा है। चीन से उनका मोहभंग होने लगा है। मन-गढ़ंत पॉलिसियों से परेशान होकर वे भारत की ओर रुख करने लगी हैं। वहीं, भारत पूरे तेवर है। तमाम वित्‍तीय संस्‍थानों के अनुमान उसके पक्ष में दिख रहे हैं। अब एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भी उसके लिए ग्रोथ के अनुमानों को बदलकर बढ़ा दिया है।

हर किसी को आंख दिखाकर चीन ने उड़ता तीर ले लिया है। अमेरिका, यूरोप, भारत सहित ज्‍यादातर देश जहां ड्रैगन का माल खपता है, उन सभी से उसके रिश्‍ते बिगड़ गए हैं। इसके पीछे सिर्फ चीन की आक्रामकता जिम्‍मेदार है। रेटिंग एजेंसी फिच ने बुधवार को जैसे ही चीन पर अपने आउटलुक को निगेटिव किया, उसने इस कदम को ‘निराशाजनक’ बता डाला। फिच के आउटलुक में यह बदलाव दिखाता है कि चीन के सामने आगे और चुनौतियां इंतजार कर रही हैं। यह उसके लिए दोहरी मार जैसा हो सकता है। पहले ही चीन धीमी ग्रोथ से परेशान है। फिच का कदम उसके लिए विदेशी कर्ज महंगा कर सकता है।

स्‍ट्रैटेजी बदलने पर मजबूर कंपनियां
चीन की स्थितियों से वहां काम कर रही कंपनियों को स्‍ट्रैटेजी बदलने पर मजबूत किया है। डैमसन टेक उन्‍हीं में से एक है। कंपनी अपने मैन्‍यूफैक्‍चरिंग वर्क को चीन से भारत लाने की योजना बनाने लगी है। डैमसन पावर बैंक, छोटे स्पीकर और मोबाइल से जुड़े उत्पाद बनाती है। डैमसन टेक्नोलॉजीज अपने मैन्‍यूफैक्‍चरिंग वर्क का आधा हिस्सा चीन से भारत में ट्रांसफर करने की योजना बना रही है। इसके लिए कंपनी चालू वित्त वर्ष में 150 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश करेगी। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्‍यूफैक्‍चरिंग सर्विस प्रोवाइडर डैमसन टेक्नोलॉजीज के एमडी रितेश गोयनका ने कहा है कि कंपनी अभी चीन में उपकरणों की मैन्‍यूफैक्‍चरिंग कर रही है। अब आधा मैन्‍यूफैक्‍चरिंग वर्क भारत ट्रांसफर करने की योजना है। इसका कारण चीन पर कई देशों के प्रतिबंधों के साथ भारत में सरकारी योजनाओं के तहत दिए जा रहे लाभ हैं। डैमसन अपने ब्रांड नाम ‘जस्ट कोर्सेका’ के तहत उत्पाद बनाती और बेचती है।

व‍िकास में दौड़ रहा है भारत
गोयनका ने कहा, ‘कई देशों ने चीन पर कई तरह के प्रतिबंध लगा रखे हैं। जब हम चीन से अमेरिका निर्यात करते हैं तो 25 फीसदी शुल्क लगता है। भारत से निर्यात करने पर यह सिर्फ पांच फीसदी है।’ कंपनी अहमदाबाद के पास कारखाना लगा रही है। इसमें 50 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। इसके अलावा 100 करोड़ रुपये का निवेश मार्केटिंग, रिसर्च और डेवलपमेंट के साथ लगभग 350 कर्मचारियों की एक टीम तैयार करने में किया जा रहा है। कंपनी शुरुआत में चार्जर, केबल, पावर बैंक, टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स और घरों में उपयोग होने वाले ‘ऑडियो सिस्टम’ का उत्पादन करेगी। हालांकि, चीन से स्मार्टवॉच और स्मार्ट ग्लास का उत्पादन और आपूर्ति जारी रखेगी। इस बीच एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने सार्वजनिक और निजी निवेश के साथ मजबूत सेवा क्षेत्र का हवाला देकर वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए भारत के ग्रोथ के अनुमानों में बदलाव किया है। एडीबी ने पहले के 6.7 फीसदी से बढ़ाकर इसे 7 फीसदी कर दिया है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...