12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमुइज्‍जू सरकार मालदीव में विरोधियों को खत्‍म करना चाहती है... भारत समर्थक...

मुइज्‍जू सरकार मालदीव में विरोधियों को खत्‍म करना चाहती है… भारत समर्थक सोलिह का बड़ा हमला

Published on

माले:

चीन के गुलाम मोहम्मद मुइज्जू मालदीव का राष्ट्रपति बनने के बाद अब देश में विपक्ष को खत्म करना चाह रहे हैं। ये आरोप मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और प्रमुख विपक्षी पार्टी के नेता इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने लगाया है। सोलिह को मालदीव में पुराने दोस्त भारत के साथ मधुर रिश्ते रखने का पक्षधर माना जाता है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, मौजूदा सरकार असहमति को कुचलने और विरोधियों को खत्म करने की कोशिश कर लोकतंत्र की नींव को हिला रही है।

मालदीव के मीडिया आउटलेट अधाधू के साथ एक इंटरव्यू में सोलिह ने कहा, सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में बाधा डाल रही है और राजनीतिक गतिविधियों पर नियंत्रण कर रही है। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, उन्होंने प्रेस के काम में व्यवधान डालकर इसकी शुरुआत की। वे संसद की शक्तियों को लगातार कमजोर कर रहे हैं। अब वे राजनीतिक दलों की विचारधाराओं और विचारों को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। असहमति को कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोकतंत्र की नींव को हिला रहे हैं।

संसद में बहुमत हासिल हुआ तो मुइज्जू करेंगे अत्याचार
संसदीय चुनावों से पहले दिए इंटरव्यू में सोलिह ने चेतावनी दी कि “अगर मुइज्जू सरकार संसद में बहुमत हासिल करती है तो वे अन्याय स्थापित करेंगे और कानूनों को बदलकर लोगों पर अत्याचार करेंगे। इसलिए लोगों को संसदीय चुनावों मतदान करने से पहले इस बारे में सोचना चाहिए। लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए एमडीपी का संसद में बहुमत हासिल करना जरूरी है।”

मालदीव के प्रमुख विपक्षी दल एमडीपी के नेता सोलिह ने पिछले पांच वर्षों में लागू की गई नीतियों के बारे में बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार के दौरान राजनीतिक गतिविधियां चलाने में कोई कठिनाई नहीं थी। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा, उनकी सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में कभी भी बाधा डालने की कोशिश नहीं की, बल्कि इसके लिए जगह और सुरक्षा प्रदान करने का काम किया।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...