16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार में कल क्‍या होगा? ग्‍लोबल मार्केट फिसला... अमेरिका से आई...

शेयर बाजार में कल क्‍या होगा? ग्‍लोबल मार्केट फिसला… अमेरिका से आई ये बुरी खबर

Published on

नई दिल्‍ली ,

ईद के मौके पर आज स्‍टॉक मार्केट की छुट्टी रही, लेकिन शुक्रवार को शेयर बाजार खुलेगा. इस बीच अमेरिका से ऐसी खबर आई है, जिसका असर कल भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल सकता है. एक्‍सपर्ट्स का मानना है कि शुक्रवार को भारतीय बाजार में भारी उतार-चढ़ाव आ सकता है. वहीं बुधवार के कारोबार में अमेरिकी शेयर बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली है.

अमेरिकी बाजार में गिरावट फेड रिजर्व द्वारा जारी किए गए आंकड़े के बाद आया है. अमेरिका में महंगाई दर अनुमानों से ऊपर रहा है, जिस कारण फेड रिजर्व रेट कटौती की उम्‍मीद कम हो गई है. अनुमान है कि फेड रेट में कटौती जून के बाद ही संभव होगा. ऐसे में बाजार के जानकारों का कहना है कि लगातार तीसरे महीने महंगाई दर (US Inflation) का दबाव दिखने से साफ है कि महंगाई नियंत्रण में नहीं है. ग्‍लोबल मार्केट ऐसा अनुमान लगा रहा है कि सितंबर तक ही रेट में कटौती हो सकती है.

अनुमान से ज्‍यादा रही अमेरिका की महंगाई
सालाना आधार पर फरवरी में अमेरिका की महंगाई दर 3.2 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 3.5 प्रतिशत हो गया है. यह महंगाई दर अनुमानों से ज्‍यादा है. वहीं जनवरी में महंगाई दर 3.1 प्रतिशत और फरवरी में 3.2 प्रतिशत थी. ऐसे में फेडरल रिजर्व की दर में कटौती होने की उम्‍मीद बहुत कम हो चुकी है.

ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार
बुधवार को Sensex और Nifty दोनों ऑल टाइम हाई पर बंद हुए, निफ्टी ने 22,768 अंक के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 22,775.70 की नई ऊंचाई को छुआ. निफ्टी 22753.80 अंक पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 0.47 फीसदी बढ़कर 75,038.15 पर बंद हुआ. इसके अलावा निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक, निफ्टी नेक्स्ट 50 और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज हरे निशान पर बंद हुए.

भारी उतार-चढ़ाव की उम्‍मीद
गुरुवार यानी आज बाजार में छुट्टी रही, जिस बीच अमेरिका से महंगाई दर को लेकर खबर सामने आई है. ऐसे में उम्‍मीद की जा रही है कि शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव हो सकता है.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...