12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedसंकट में यह बैंक... RBI ने लगाया बैन, अब नहीं निकाल सकेंगे...

संकट में यह बैंक… RBI ने लगाया बैन, अब नहीं निकाल सकेंगे पैसे, जानिए अब क्या होगा?

Published on

नई दिल्‍ली ,

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक सहकारी बैंक से पैसा निकालने समेत कई प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिस कारण इस बैंक से जुड़े हुए कस्‍टमर्स अगले 6 महीने तक पैसे की निकासी नहीं कर सकेंगे. साथ ही बैंक को लोन या अन्‍य रकम देने से भी मना कर दिया गया है. RBI के इस कदम से सहकारी बैंक के हजारों जमाकर्ताओं में घबराहट है, क्‍योंकि वे अपनी जमापूंजी बैंक से नहीं निकाल पा रहे हैं.

केंद्रीय बैंक ने महाराष्ट्र के शिरपुर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक पर यह बैन लगाया है. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब RBI ने किसी बैंक पर इस तरह के निर्देश जारी किए हैं. इससे पहले आरबीआई ने पीएमसी बैंक और यस बैंक (Yes Bank) में विड्रॉल पर समान प्रतिबंध लगाया था. RBI ने यह प्रतिबंध बैंक के वित्तीय स्थिति को देखते हुए लगाया है.

किसी बैंक के विफल होने पर कस्‍टमर्स क्‍या करें?
जब कोई बैंक विफल हो जाता है या उसपर रोक लगा दी जाती है तो ग्राहकों के क्या अधिकार हैं? शिरपुर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को अब क्या करना चाहिए? आइए जानते हैं. हालांकि उससे पहले जान लेते हैं कि आरबीआई ने क्‍या कहा. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, बैंक आरबीआई की मंजूरी के बिना कोई लोन या अग्रिम अनुदान या नवीनीकरण नहीं करेगा. साथ ही कोई निवेश भी नहीं करेगा.

क्‍या है ग्राहकों के पास अधिकार?
अगर कोई बैंक विफल हो जाता है, तो डिपॉजिट इंश्‍योरेंस और क्रेडिट गारंटी निगम (DICGC) अधिनियम के अनुसार, बैंक के हर डिपॉजिटर के पास 5 लाख रुपये तक का जमा बीमा कवर होता है, जिसमें उस विशेष बैंक में उनके खातों में मूलधन और ब्याज राशि शामिल होती है. बीमा कवर राशि एक साथ ली गई सभी जमाओं पर लागू होती है, चाहे वह कोई भी अकाउंट हो.

कब वापस मिलेगा पैसा?
डिपॉजिट इंश्‍योरेंस के तहत कस्‍टमर्स को 5 लाख रुपये तक की राशि 90 दिन के भीतर जारी की जाती है. आरबीआई ने कहा कि शिरपुर मर्चेंट्स को-ऑपरेटिव बैंक के कस्‍टमर्स और ज्‍यादा जानकारी के लिए बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...