12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल पर 48 घंटे में ईरान बोलेगा हमला... रिपोर्ट के दावे ने...

इजरायल पर 48 घंटे में ईरान बोलेगा हमला… रिपोर्ट के दावे ने दुनिया को डराया, बढ़े खतरे से ‘डरा’ अमेरिका, अलर्ट

Published on

तेहरान

ईरान अगले 24 से 48 घंटे के बीच इजरायल पर हमला कर सकता है। यह खतरनाक दावा वॉल स्ट्रीट जर्नल (WSJ) की एक विशेष रिपोर्ट में किया गया है। इसमें कहा गया है कि इजरायल देश के उत्तर या दक्षिण में सीधे हमले की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट में एक व्यक्ति का हवाला दिया गया जिसे ईरानी शासन नेतृत्व की ओर से जानकारी दी गई थी। इसे लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि हमले की योजनाओं पर चर्चा की गई है। यह हमला सीरिया में ईरानी वाणिज्य दूतावास पर कथित इजरायली हमले के जवाब में होगा, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर और सदस्य मारे गए थे।

इस हमले के बाद से ईरान ने इजरायल को सीधे हमले की चेतावनी दी थी। इससे पहले पिछले बुधवार को ब्लूमबर्ग ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि अमेरिका और सहयोगियों ने भविष्यवाणी की थी कि इजरायल पर तुरंत ईरान का हमला हो सकता है। WSJ ने एक सूत्र का हवाला देते हुए कहा कि हमला इजरायल की सीमाओं के अंदर हो सकता है। रिपोर्ट में कहा गया कि इस सप्ताह की शुरुआत में IRGC ने देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से संपर्क किया था और उन्हें इजरायली हितों पर हमला करने का विकल्प बताया था।

ईरान के लिए उल्टा पड़ेगा हमला!
इजरायल को डराने के लिए IRGC से जुड़े सोशल मीडिया हैंडल भी एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने हाल के घंटों में ईरान के उत्तर में हाइफा एयरपोर्ट और दक्षिण में इसकी न्यूक्लियर फैसिलिटी डिमोना में हमले से जुड़ा एक सिमुलेटेड वीडियो पोस्ट दिया। हालांकि ईरान को इजरायल की ओर से होने वाली कड़ी कार्रवाई की भी चिंता है। रिपोर्ट में खामेनेई की चिंताओं का भी जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक हमला उल्टा पड़ सकता है। उदाहरण के लिए इजरायल ईरानी मिसाइलों को ट्रैक कर उन्हें हवा में ही ध्वस्त कर सकता है। इसके बाद वह ईरान के बुनियादी ढांचों पर जवाबी कार्रवाई करेगा। एक सलाहकार ने कहा कि वह अभी भी राजनीतिक जोखिम का आकलन कर रहे हैं।

हाई अलर्ट पर इजरायल और अमेरिका
इजरायल ने यह साफ कर दिया है कि वह किसी भी ईरानी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है। पीएम नेतन्याहू ने हाल ही में कहा था कि जो भी हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उसे नुकसान पहुंचाएंगे। IDF के प्रवक्ता डेनियल हगारी ने गुरुवार रात एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इजरायल हाई अलर्ट पर और पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा इजरायल ने ईरान के साइबर इन्फ्रास्ट्रक्चर को तबाह करने की धमकी दी है। ईरान के हमले से अमेरिका भी अलर्ट है। अमेरिका ने इजारयल में अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों से कहा है कि वे ईरानी खतरे के बीच तेल अवीव, यरूशलेम और बेर्शेबा से बाहर यात्रा न करें। फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के नेता ईरान को संघर्ष न बढ़ाने को कह रहे हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...