14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलभारतीय कुश्ती में फिर बखेड़ा! विनेश फोगाट ने WFI अध्यक्ष पर लगाए...

भारतीय कुश्ती में फिर बखेड़ा! विनेश फोगाट ने WFI अध्यक्ष पर लगाए संगीन आरोप

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रेसलर विनेश फोगाट एक बार फिर सुर्खियों में है. विनेश ने आरोप लगाया है कि कि भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह उन्हें हर हालत में पेरिस ओलंपिक 2024 में खेलने से रोकना चाहते हैं. विनेश को अपने खिलाफ डोपिंग की साजिश रचे जाने का भी डर है. विनेश को डर सता रहा है कि मैच के दौरान उन्हें पानी में कुछ मिला कर पिलाया जा सकता है. पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाना है.

विनेश को 50 किलो भारवर्ग के ट्रायल में मिली थी जीत
29 वर्षीय विनेश फोगाट ने 2019 और 2022 की वर्ल्ड चैम्पियनशिप के दौरान 53 किलो में कांस्य और एशियाई खेलों (2018) में 50 किलो में स्वर्ण पदक जीता था. विनेश अगले सप्ताह किर्गिस्तान के बिश्केक में होने वाले एशियाई क्वालिफाइंग टूर्नामेंट के जरिए 50 किलो भारवर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल करना चाहती हैं.

विनेश ने हाल ही में पटियाला में आयोजित चयन ट्रायल के दौरान 50 के अलावा 53 किलो भारवर्ग में भी भाग लिया था. 53 किलो भारवर्ग के सेमीफाइनल में वह हार गई थीं. मगर 50 किग्रा वेट कैटेगरी में जीत के चलते विनेश को एशियन ओलंपिक क्वालिफायर के लिए एंट्री मिल गई थी. उन्होंने 50 किग्रा वेट कैटेगरी के फाइनल में शिवानी को हराया था.

विनेश ने एक्स पर लंबी पोस्ट में लिखा, ‘बृजभूषण और उनके द्वारा बिठाया गया डमी संजय सिंह हर तरीके से प्रयास कर रहे हैं कि कैसे मुझे ओलंपिक में खेलने से रोका जा सके. जो टीम के साथ कोच लगाए गए हैं, वे सभी बृजभूषण और उसकी टीम के चहेते हैं. तो इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि वो मेरे मैच के दौरान मेरे पानी में कुछ मिला कर पिला दें.’

उन्होंने कहा, ‘अगर मैं ऐसा कहूं कि मुझे डोप में फंसाने की साजिश हो सकती है तो गलत नहीं होगा. हमें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही. इतनी महत्वपूर्ण स्पर्धा से पहले हमारे साथ ऐसे मानसिक उत्पीड़न कहां तक जायज हैं.’

विनेश ने कहा, ’19 अप्रैल को एशियाई ओलंपिक क्वालिफायर शुरू हो रहा है. मैं लगातार एक महीने से भारत सरकार (SAI, टॉप्स) सभी से मेरे कोच और फिजियो की मान्यता के लिए अनुरोध कर रही हूं. मान्यता पत्र के बिना मेरे कोच और फिजियो प्रतिस्पर्धा परिसर में मेरे साथ नहीं जा सकते, लेकिन लगातर अनुरोध के बावजूद ठोस जवाब नहीं मिल रहा है. कोई भी मदद को तैयार नहीं है. क्या हमेशा ऐसे ही खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खेला जाता रहेगा.’

उन्होंने लिखा, ‘क्या अब देश के लिए खेलने जाने से पहले भी हमारे साथ राजनीति होगी क्योंकि हमने यौन उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाई. क्या हमारे देश में गलत के खिलाफ आवाज उठाने की यही सजा है. उम्मीद है कि देश के लिए खेलने जाने से पहले तो हमें न्याय मिलेगा.’

विनेश फोगाट देश के उन तीन शीर्ष पहलवानों में से है जिन्होंने डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाकर प्रदर्शन की अगुवाई की थी. दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ मामला दर्ज की लेकिन जुलाई में स्थानीय अदालत से उन्हें जमानत मिल गई.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...