12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedकंगाल पाकिस्‍तान को आईएमएफ से नया लोन मिलेगा या नहीं, फंस गया...

कंगाल पाकिस्‍तान को आईएमएफ से नया लोन मिलेगा या नहीं, फंस गया बड़ा पेच, डिफॉल्‍टर होने का डर

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान की आर्थिक बदाहाली दुनिया के सामने कोई छिपी बात नहीं है। पाकिस्तान इस समय दुनिया से खैरात के सहारे अपनी इकोनॉमी को चला रहा है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने पाकिस्तान को 3 अरब डॉलर के कर्ज की आखिरी किश्त को मंजूरी दी थी। उसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने आईएमएफ से नया बेलआउट पैकेज की फरियाद लगाई है। हालांकि, पाकिस्तान को नया लोन मिलने पर पेच फंस गया है। आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टालिना जार्जीवा ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान 3 अरब डॉलर के स्टैंडबाइ राहत पैकेज के बाद नए कर्ज कार्यक्रम पर मुद्रा कोष के साथ चर्चा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अभी कई महत्वपूर्ण मुद्दे हल करने हैं।

जॉर्जीवा ने अटलांटिक काउंसिल थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान आईएमएफ के साथ अपने मौजूदा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान संभावित रूप से अनुवर्ती कार्यक्रम के लिए फंड की ओर रुख कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान को आगे कर्ज के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों को हल करना है, जिसमें कर आधार, समाज का अमीर हिस्सा अर्थव्यवस्था में कैसे योगदान देता है और सार्वजनिक खर्च को किस तरह निर्देशित किया जा रहा है। निश्चित रूप से एक अधिक पारदर्शी वातावरण बनाना शामिल था।

अप्रैल के अंत तक मिलने वाले हैं 1.1 अरब डॉलर
पाकिस्तान और आईएमएफ ने पिछले महीने ही 3 अरब डॉलर की स्टैंड बाय व्यवस्था की दूसरी और आखिरी समीक्षा पर कर्मचारी स्तरीय समझौते पर पहुंचे, जिसके तहत संकटग्रस्त पाकिस्तान को लगभग 1.1 अरब डॉलर जारी किए जाएंगे। एक प्रवक्ता ने बताया है कि आईएमएफ के बोर्ड द्वारा अप्रैल के अंत में समीक्षा की उम्मीद है, लेकिन मामले में कोई निश्चित तारीख नहीं दी गई है।पाकिस्तान के वित्त मंत्री मोहम्मद औरंगजेब ने मार्च में कहा था कि पाकिस्तान इस महीने वाशिंगटन में आईएमएफ के साथ एक विस्तारित फंड सुविधा पर चर्चा करेगा। नकदी के संकट से जूझ रहे पाकिस्तान की आईएमएफ के साथ 3 अरब डॉलर की अतिरिक्त व्यवस्था 11 अप्रैल को खत्म हो रही है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...