12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल और ईरान में भीषण युद्ध का खतरा, भारत ने यूं ही...

इजरायल और ईरान में भीषण युद्ध का खतरा, भारत ने यूं ही नहीं जारी एडवाइजरी, खतरे में 22 हजार भारतीय

Published on

तेलअवीव/तेहरान:

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध के बादल मंडरा रहे हैं। अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान अपनी मिसाइलों और विस्‍फोटक से लैस ड्रोन को हमले के लिए तैयार कर रहा है। वहीं ईरानी खतरे को देखते हुए अमेरिका ने अपने युद्धपोतों को भी खाड़ी देशों में अलर्ट कर दिया है। इस बीच इजरायल ने भी पूरे देश में अलर्ट जारी किया है। इस युद्ध के खतरे को देखते हुए भारत ने भी ईरान और इजरायल में रह रहे या काम कर रहे अपने नागरिकों को अलर्ट किया है और इन दोनों ही देशों में नहीं जाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। विश्‍लेषकों का कहना है कि इजरायल में करीब 18 हजार और ईरान में 4 भारतीय रहते हैं और अगर युद्ध शुरू होता है तो इनको निकालना बहुत बड़ी चुनौती होगा।

हाल ही में इजरायल में हजारों की तादाद में भारतीय जाने की तैयारी कर रहे हैं। इजरायल करीब 1 लाख भारतीय कामगार चाहता है ताकि फलस्‍तीनी लोगों की जगह भरी जा सके। इसके लिए भारत और इजरायल की सरकार ने हजारों की तादाद में भारतीयों की भर्ती की है। ऐसे में भारत की ओर से इजरायल नहीं जाने की यह एडवाइजरी जारी किया जाना इन भारतीयों के लिए बड़ा झटका है। इजरायल और ईरान के बीच गाजा युद्ध को लेकर तनाव पहले से ही भड़का हुआ है लेकिन सीरिया में ईरानी महावाणिज्‍य दूतावास में सैन्‍य कमांडर की हत्‍या के बाद यह चरम पर पहुंच गया है।

इजरायल पहुंचने वाले हैं हजारों भारतीय
इजरायल में करीब 18 हजार भारतीय रहते हैं जो बुजुर्गों की सेवा, सूचना तकनीक और सलाह से जुड़े काम में लगे हुए हैं। इजरायल अभी और भारतीयों की ओर उम्‍मीद से देख रहा है। वहीं ईरान की बात करें तो वहां भी करीब 4 हजार भारतीय रहते हैं। इसमें व्‍यापारी और पढ़ाई करने वाले शामिल हैं। भारत की इस एडवाइजरी को इस तनाव में उसकी अपनी राजनयिक स्थिति को दर्शाता है। भारत यह भी चाहता है कि तनाव को भड़कने से रोका जा सके। इस एडवाइजरी के अलावा भारतीय अधिकारी भारत के नागरिकों को वहां से निकालने की संभावित योजना पर भी काम कर रहे हैं।

विश्‍लेषकों का कहना है कि भारत का यह प्रोएक्टिव रवैया यह दर्शाता है कि नई दिल्‍ली की सरकार संकट में अपने नागरिकों के साथ खड़ी है। इस एडवाइजरी के बाद अब जो भारतीय इजरायल में काम के लिए जाने वाले थे, उन्‍हें अब त‍ब तक इंतजार करना होगा जब तब कि हालात सामान्‍य नहीं हो जाते हैं। इससे पहले 2 अप्रैल को 64 भारतीयों का पहला दल इजरायल पहुंचा था। इसके अलावा 6 हजार अन्‍य भारतीय कामगार इसी महीने के आखिर और मई महीने के शुरू में इजरायल जाने वाले हैं। इजरायल ने इन भारतीयों को लाने के लिए विशेष एयर शटल सेवा शुरू करना चाहता है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...