12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसिडनी के मॉल में चाकूबाजी और फायरिंग से अफरातफरी, अबतक 4 लोगों...

सिडनी के मॉल में चाकूबाजी और फायरिंग से अफरातफरी, अबतक 4 लोगों की मौत, हमलावर भी मारा गया!

Published on

सिडनी

ऑस्‍ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्‍टफील्‍ड बोंडी जंक्‍शन मॉल में उस समय हड़कंप मच गया जब चाकूबाजी की खौफनाक घटना हो गई। बताया जा रहा है कि इस चाकूबाजी में 4 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हमलावर को भी पुलिस ने गोली मार दी है। न्‍यू साउथ वेल्‍स की पुलिस ने बताया कि इमरजेंसी सेवाओं को शाम को 4 बजे से पहले वेस्‍टफील्‍ड बोंडी जंक्‍शन मॉल में बुलाया गया था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस इलाके से दूर रहें।

पुलिस ने अपने बयान में कहा, ‘इस घटन को लेकर अभी जांच चल रही है और कोई और जानकारी नहीं है।’ ऑस्‍ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक इस घटना के बाद सैकड़ों की तादाद में लोगों को वहां से निकाला गया है। सरकारी प्रसारक एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ लोग अभी भी मॉल के अंदर फंसे हुए हैं। दो लोगों ने रॉयटर्स को बताया कि मॉल में गोलीबारी की आवाजें सुनी गई हैं। उन्‍होंने कहा कि लोगों को निकाले जाने के 20 मिनट बाद भी पुलिस के कमांडो सड़कों पर घूम रहे हैं।

एक प्रत्‍यक्षदर्शी ने कहा कि एक महिला जमीन पर पड़ी हुई थी और उसने जूलरी स्‍टोर में शरण ली। पुलिस ने बताया कि एक ऑपरेशन जारी है लेकिन और ज्‍यादा डिटेल देने से इंकार कर दिया। सोशल मीडिया में शेयर की जा रही तस्‍वीरों में नजर आ रहा है कि लोग मॉल से भाग रहे हैं। पुलिस की कार और इमरजेंसी सेवाएं इलाके में पहुंच गई हैं। बताया जा रहा है कि मॉल के अंदर बड़ी तादाद में पुलिस बल मौजूद है। वहीं कम से कम 4 लोगों के मारे जाने की खबर है। यह अभी साफ नहीं है कि मरने वाले इन 4 लोगों में हमलावर भी शामिल है या नहीं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में एक महिला और उसका बच्‍चा शामिल है।

 

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...