12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedछोटे भाई की मौत-वेंटिलेटर पर बहन, 'तारक मेहता' फेम जेनिफर के पास...

छोटे भाई की मौत-वेंटिलेटर पर बहन, ‘तारक मेहता’ फेम जेनिफर के पास नहीं काम, मुश्किल में जिंदगी

Published on

नई दिल्ली ,

‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ में रोशन कौर सोढ़ी का रोल निभा चुकीं जेनिफर मिस्त्री पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी छोटी वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है. ऐसे में उन्हें बहन की देखभाल के लिए अपने घर जाना पड़ा है. इस समय उनके पास कोई काम भी नहीं है. जानते हैं कि इस पर एक्ट्रेस का क्या कहना है.

मुश्किल में तारक मेहता की जेनिफर
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘तारक मेहता’ फेम जेनिफर अपनी पर्सनल लाइफ में कई मुश्किलों से गुजर रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा- मेरी छोटी बहन की हालत सीरियस है. इसलिये मैं अपने होमटाउन आई हूं. वो वेटिंलेटर पर है और इस वक्त उसे सबसे ज्यादा मेरी जरुरत है. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. वो जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. ऐसे में मुझे उसके साथ रहना है.

दर्द में बीते डेढ़ साल
एक्ट्रेस ने बताया कि बीते डेढ़ साल से वो मुश्किलों में जिंदगी बिता रही हैं. छोटे भाई के निधन के बाद मैं मायके की सात लड़कियों की जिम्मेदारी निभा रही हूं. इसी समय असित मोदी वाला मैटर हो गया. सारी चीजों को एक साथ मैनेज करना मेरे लिये काफी मुश्किल रहा. इसलिए बीते कुछ महीने मेरे लिये परेशानी भरे रहे हैं.

जेनिफर ने ये भी बताया कि ‘तारक मेहता’ छोड़ने के बाद अब तक उन्हें कोई रोल ऑफर नहीं हुआ है. पर एक प्रोडक्शन हाउस है, जिसे मेरे जैसे कैरेक्टर की तलाश है. शायद वो लोग उन्हें शो के लिए अप्रोच करें. बता दें कि कुछ समय पहले ही जेनिफर ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट का केस जीता है. कोर्ट ने असित मोदी को उन्हें 5 लाख रुपए का हर्जाना देने के लिये कहा है, लेकिन अब तक उन्हें हर्जाने की रकम नहीं मिली है.

एक्ट्रेस ने कहा- 5 लाख रुपये के हर्जाने के लिए मुझे 17 अप्रैल तक इंतजार करने के लिए कहा गया है. इसके अलावा उन्हें असित मोदी से अपनी बकाया रकम भी लेनी है, जो लगभग 25 लाख रुपये है. उम्मीद है कि जल्द ही जेनिफर की सारी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...