12.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान पर प्रतिबंध लगाओ... भारत आ रहे जहाज पर कब्जे के बाद...

ईरान पर प्रतिबंध लगाओ… भारत आ रहे जहाज पर कब्जे के बाद भड़के इजरायली विदेश मंत्री, खामेनेई को कहा अपराधी

Published on

तेल अवीव:

यूएई से भारत आ रहे इजरायल से जुड़े एक जहाज पर ईरानी कमांडोज के कब्जे के बाद ईरान और इजरायल के बीच तनाव भड़क गया है। होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने के दौरान ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने हेलीकॉप्टर से कमांडो भेजकर जहाज को अपने कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी आते ही इजरायल की सेना ने ईरान को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। अब इजरायल के विदेश मंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम के लिए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई पर हमला बोला है। उन्होंने खामेनेई को अपराधी कहकर संबोधित किया।

पुर्तगाल का था जहाज
इजरायली विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने एक्स पर लिखा, “ईरीनी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कोर ने यूरोपीय संघ के एक सदस्य से संबंधित एक पुर्तगाली नागरिक मालवाहक जहाज को जब्त किया है, जिसके बारे में दावा किया है कि यह इजरायली स्वामित्व का है।” काट्ज ने आगे ईरान के सर्वोच्च नेता पर हमला बोलते हुए लिखा, अयातुल्ला अली खामेनेई का शासन एक अपराधी का शासन है जो हमास के अपराधों का समर्थन करता है और अब अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए समुद्र में डकैती अभियान चला रहा है।

ईरान पर प्रतिबंध लगाने की अपील
इजरायली विदेश मंत्री ने ईरान पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही खामेनेई को रिपोर्ट करने वाले रिवॉल्यूशनरी गार्ड को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा, “मैं यूरोपीय संघ और स्वतंत्र दुनिया से ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर को तुरंत एक आतंकवादी संगठन घोषित करने और ईरान पर अब प्रतिबंध लगाने की अपील करता हूं।”

जहाज पर मौजूद हैं 17 भारतीय
ईरान के कमांडोज ने जिस इजरायली जहाज पर कब्जा किया है, उस पर 17 भारतीय नागरिक मौजूद हैं। एमएससी एरीज नाम के इस जहाज पर पुर्तगाल का झंडा लगा था और यह यूएई से भारत के मुंबई तट पर आ रहा था। यह जहाज लंदन की कंपनी जोडियाक ग्रुप का बताया जा रहा है, जो कि एक इजरायली अरबपति इयान बोफेर की है। एमएससी एरीज को आखिरी बार शुक्रवार को दुबई के पास देखा गया था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड के कमांडो हेलीकॉप्टर से जहाज पर उतरते दिखाई दे रहे हैं।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...