12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedगोविंदा की बहू ने शादी की पार्टी में पहना ऐसा ब्लाउज जो...

गोविंदा की बहू ने शादी की पार्टी में पहना ऐसा ब्लाउज जो दे डाले उर्फी के कपड़ों को टक्कर

Published on

गोविंदा की बहू और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह का लुक लाइम लाइट में बना हुआ है। बता दें बॉलीवुड प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी के वेडिंग रिसेप्शन में बड़े से बड़े सितारे शामिल हुए, जहां बी-टाउन से लेकर टीवी इंडस्ट्री की हसीनाओं ने ग्लैमर का तड़का भी लगाया। लेकिन कश्मीरा का ड्रेसिंग सेंस देखकर सभी दंग रह गए। क्योंकि उनका लुक सबसे हटकर और अलग था। शायद ही आपने कभी ऐसा कुछ देखा होगा।

कश्मीरा को देखकर एक बार उर्फी जावेद की याद तो जरूर आएगी, क्योंकि उनके कपड़े उर्फी के स्टाइल को टक्कर दे रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उन्होंने क्या ही पहना होगा, जो इतना चर्चाओं में आ गया। तो आप खुद ही देख लीजिए, कश्मीरा का वो अलहदा और बोल्ड स्टाइल जिसे देखने के बाद हर कोई सोच में पड़ा है।

डेनिम शर्ट कहें या फिर बिकनी
टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं कश्मीरा शाह का ट्रेडिशनल के साथ बोल्ड लुक कुछ ज्यादा ही यूनिक था। उन्होंने लहंगे के साथ जो ब्लाउज पहना उस पर सभी की नजर टिक गईं। क्योंकि खूबसूरत हैवी वर्क वाले पीच लहंगे के ऊपर कश्मीरा ने डेनिम शर्ट को स्टाइल किया था। लेकिन ये इतनी अलहदा और बोल्ड लग रही है कि देखने वालों के होश उड़ गए। इसमें वन साइड एक शर्ट की तरह लुक है तो दूसरी साइड बिकनी जैसी दिख रही है।

बोल्डनेस का लगाया तड़का
कश्मीरा को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो 51 साल की हो चुकी हैं। क्योंकि उनका इस उम्र में भी बोल्ड अंदाज फैंस को दीवाना बना देता है। शर्ट और ब्रालेट की तरह दिखने वाले ब्लाउज में भी कश्मीरा बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आईं। काफी डीप ब्लाउज में बोल्ड अदाएं दिखाईं।

खूबसूरत लहंगे पर परफेक्ट जूलरी
कश्मीरा के ओवरऑल लुक की बात करें तो उन्होंने पीच कलर का एम्ब्रॉयडरी लहंगा पहना था। जिस पर वाइट सितारों से हैवी वर्क किया गया था। जिसने लहंगे की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिए। वहीं जूलरी में उन्होंने सिर्फ हैवी ईयररिंग और वॉच पहनी थी। हालांकि कुछ भी कहें कश्मीरा वाकई काफी स्टाइलिश लग रहीं थीं, उनका लुक सभी को अपनी ओर खींच रहा था।

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...