11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयईरान ने जब्त किए जहाज पर मौजूद पाकिस्‍तानियों को छोड़ने को किया...

ईरान ने जब्त किए जहाज पर मौजूद पाकिस्‍तानियों को छोड़ने को किया फैसला, भारतीयों का नंबर कब आएगा, उठे सवाल

Published on

इस्लामाबाद

ईरानी बलों ने जब्त किए गए जहाज पर फंसे पाकिस्तानियों को रिहा करने का ऐलान किया है। सोमवार को ईरान की ओर से कहा गया कि पाकिस्तानी राष्ट्रीयता की पुष्टि होने के बाद दोनों देशों के बीच भाईचारे के संबंधों को देखते हुए कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनको रिहा कर दिया जाएगा। पाकिस्तानी अखबार जियो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान में ईरानी राजदूत रेजा अमीरी मोकादम ने कहा कि उन्होंने तेहरान में उच्च अधिकारियों के साथ विवरण साझा किया है और वो जहाज पर पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं।

मोकादम ने कहा कि अगर जहाज पर कोई पाकिस्तानी है तो हम भाईचारे को ध्यान में रखते हुए कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उस नागरिक को रिहा कर देंगे। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने इजरायल से जुड़े कंटेनर जहाज को जब्त किया है। जहाज के परिचालन अधिकारी (सीओओ) के परिवार ने पाकिस्तान सरकार से मदद मांगते हुए उनकी रिहाई की दरख्वास्त की थी। इसके बाद पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने इस्लामाबाद में ईरानी अधिकारियों के साथ मामला उठाया और अपने नागरिक जहाज पर होने की बात बताई। ईरान ने साफ किया है कि पाकिस्तानियों को रिहा कर दिया जाएगा।

जहाज पर दो पाकिस्तानी नागरिक
जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी बलों द्वारा जब्त किए गए जहाज पर दो पाकिस्तानी थे। इनमें एक पुर्तगाल झंडा लगे जहाज एमएससी एरीज के सीओओ मुहम्मद अदनान अजीज हैं। अदनान के परिवार के लोग कराची में रहता है और लंदन में भी उनके रिश्तेदार हैं। परिवार ने अदनान की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंताएं साझा की हैं। अदनान अजीज के साथ एक और पाकिस्तानी के भी ईरान की सेना द्वारा जब्त किए गए जहाज पर होने का दावा है।

अदनान के परिवार के सदस्यों ने कहा कि वे यह जानकर स्तब्ध रह गए कि सीरिया में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर घातक इजरायली हमले के बाद पूरे क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जहाज को जब्त कर लिया है। हमने साफ किया है कि अदनान अजीज का जहाज के स्वामित्व या क्षेत्रीय मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ एक पेशेवर के रूप में अपना काम कर रहा था और उसे पकड़ लिया गया। हम उसकी रिहाई और वापसी चाहते हैं।

यूएई के बंदरगाह से रवाना हुआ था जहाज
जिसे पुर्तगाल के ध्वज वाला एमएससी एरीज जहाज भारत के रास्ते यूएई के एक बंदरगाह से रवाना हुआ था। यह लंदन स्थित जोडियाक मैरीटाइम से जुड़ा है, जो इजरायली अरबपति इयाल ओफर के जोडियाक समूह का एक हिस्सा है। जहाज के चालक दल में भारतीय, फिलिपिनो, पाकिस्तानी, रूसी और एस्टोनियाई नागरिक शामिल थे। इसमें सबसे ज्यादा 17 लोग भारतीय हैं।

इस जहाज में शामिल भारतीयों की रिहाई के लिए भी प्रयास हो रहे हैं लेकिन अभी ऐसा कोई भरोसा ईरान की ओर नहीं मिला है। ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीर अब्दुल्लाहियन ने भारतीय अधिकारियों को जहाज के भारतीय चालक दल के सदस्यों से मिलने की अनुमति देने की बात कही है। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को इस मुद्दे पर ईरानी विदेश मंत्री के साथ फोन पर बात भी की है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...