12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedबस 2 मिनट का फ्यूल और हवा में था विमान... अयोध्या से...

बस 2 मिनट का फ्यूल और हवा में था विमान… अयोध्या से आने वाली फ्लाइट में बड़ी लापरवाही

Published on

नई दिल्ली,

बीते शनिवार को अयोध्या से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट मुसीबत में घिर गई. खराब मौसम की वजह से इंडिगो का विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सका, लेकिन हैरान करने वाली बात ये थी कि विमान में सिर्फ दो मिनट का ही फ्यूल बचा था. इस विमान में सवार एक यात्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस भयावह अनुभव की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विमान को दो बार दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद विमान को चंडीगढ़ की ओर डाइवर्ट किया गया. ऐसे में इंडिगो पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का उल्लंघन करने का आरोप लग रहा है.

इस विमान में सवार डिप्टी कमिश्नर (क्राइम) पुलिस सतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर बताया कि इंडिगो की ये फ्लाइट 13 अप्रैल की शाम 3.25 बजे अयोध्या से रवाना होने वाली थी और शाम 4.30 बजे दिल्ली पहुंचने वाली थी. हालांकि, लैंडिंग से लगभग 15 मिनट पहले पायलट ने ऐलान किया कि दिल्ली में खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को वहां लैंड नहीं कराया जाएगा. कुछ देर तक विमान दिल्ली के आसमान में चक्कर काटता रहा. विमान ने दो बार लैंड करने की कोशिश भी की. लेकिन दोनों बार नाकाम रहा.

कुमार के मुताबिक, पायलट ने यात्रियों को शाम 4.15 बजे बताया कि विमान में 45 मिनट का ही ईंधन बचा है. इस बीच दो बार लैंडिंग की कोशिश की गई और आखिरकार पायलट ने शाम 5.30 मिनट पर बताया कि वे विमान को चंडीगढ़ की ओर मोड़ रहे हैं. इस बीच कई यात्रियों की तबियत बिगड़ गई और क्रू के सदस्यों में से एक ने उल्टियां करना शुरू कर दिया.

सतीश कुमार ने कहा कि विमान में 45 मिनट का ईंधन बचे होने के ऐलान के 115 मिनट बाद शाम 6.10 बजे विमान को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. हमें लैंड करने के बाद एक क्रू मेंबर से पता चला कि हमने बिल्कुल आखिरी वक्त पर लैंड किया है, दरअसल विमान में सिर्फ एक से दो मिनट का ही ईंधन बचा था. ये बहुत बड़ी लापरवाही है.

कुमार ने पोस्ट में नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) और नागरिक उड्डयन मंत्रालय को भी टैग किया. वहीं, इसी विमान में सवार रिटायर्ड पायलट शक्ति लांबा ने इस घटना को इंडिगो की ओर से सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन बताते हुए डीजीसीए की ओर से जांच की मांग की.

उन्होंन सोशल मीडिया पर लिखा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराने की दो नाकाम कोशिश के बाद प्लेन को चंडीगढ़ लाया गया. यह फैसला काफी देर से लिया गया, तब तक काफी ईंधन बर्बाद हो गया था. यह सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन है.

इंडिगो ने बयान जारी कर दी प्रतिक्रिया
इस मामले पर इंडिगो ने बयान जारी कर कहा कि 13 अप्रैल को अयोध्या से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को दिल्ली में खराब मौसम की वजह से चंडीगढ़ डाइवर्ट किया गया था. विमान के कैप्टन ने एसओपी के दायरे में ही काम किया. ये बिल्कुल सुरक्षित प्रक्रिया है. विमान को वैकल्पिक एयरपोर्ट ले जाने के लिए विमान में हर समय पर्याप्त फ्यूल था. हमारे यात्रियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है. किसी भी तरह की असुविधा के लिए खेद है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...