11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया में फिर चाकूबाजी, इस बार चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान...

ऑस्ट्रेलिया में फिर चाकूबाजी, इस बार चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बिशप पर चाकू से हमला

Published on

सिडनी:

ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। इस बार सिडनी में एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान एक बिशप पर हमला किया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक शख्स प्रार्थना के दौरान ही बिशप पर चाकू से हमला करता नजर आता है। इस हमले में बिशप समेत कई अन्य लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिडनी के अधिकारियों का कहना है कि हमले के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सिडनी के एक शॉपिंग मॉल में छह लोगों की चाकू मारकर हत्या किए जाने के कुछ ही दिन बाद सामने आई है।

सामूहिक प्रार्थना के दौरान हमला
रिपोर्ट के अनुसार, बिशप मार मारी इमैनुएल शाम 7 बजे के बाद वेकले में क्राइस्ट द गुड शेफर्ड चर्च में सामूहिक प्रार्थना कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति उनके पास आया और कथित तौर पर उनके सिर पर कई बार वार किया। बिशप ने कोविड महामारी के दौरान काफी नाम कमाया था। उस दौरान इस बिशप के ऑनलाइन फॉलोअर्स में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई थी। पुलिस ने समुदाय के लोगों से हादसे वाली जगह से दूर रहने को कहा है।

न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने क्या कहा
एक बयान में, न्यू साउथ वेल्स पुलिस फोर्स ने कहा: “चाकूबाजी की रिपोर्ट के बाद, वेकले में एक पुलिस अभियान चल रहा है। कई लोगों को चाकू मारने की रिपोर्ट के बाद फेयरफील्ड सिटी पुलिस एरिया कमांड से जुड़े अधिकारी वेकले में वेलकम स्ट्रीट नाम के स्थान पर पहुंचे। अधिकारियों ने एक पुरुष को गिरफ्तार किया और वह पूछताछ में पुलिस की सहायता कर रहा है। घायल लोगों को गैर-जानलेवा चोटें आईं और उनका इलाज किया जा रहा है।

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...