11.5 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय400 सेकेंड में इजरायल पहुंची ये ईरानी मिसाइल, आयरन डोम भी हुआ...

400 सेकेंड में इजरायल पहुंची ये ईरानी मिसाइल, आयरन डोम भी हुआ Fatah को ट्रैक करने में फेल

Published on

नई दिल्ली,

Iran ने 13 अप्रैल 2024 की रात इजरायल पर हमला करने से पहले अपने प्रमुख शहरों की इमारतों पर हाइपरसोनिक हथियार की होर्डिंग्स लगवाई थीं. जिसमें लिखा था – 400 सेकेंड में तेल अवीव. यानी यह मिसाइल अगर ईरान से लॉन्च की जाए तो इजरायल की राजधानी तेल अवीव तक सिर्फ 400 सेकेंड में पहुंच जाएगी. यानी करीब साढ़े 6 मिनट में. इस मिसाइल का नाम है फतह (Fatah या Fattah).

यह मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है. 1400 किलोमीटर रेंज है. इसकी गति आवाज की स्पीड से 15 गुना ज्यादा है. यानी 17.9 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा. इस गति की मिसाइल को इजरायल ट्रैक तो कर सकता है लेकिन उसका एयर डिफेंस सिस्टम इसे रोक पाएगा या नहीं इस पर दुविधा थी. लेकिन इसकी पुष्टि 13 अप्रैल को हुए ईरानी हमले में हो गई.

पहले पूरी दुनिया को लग रहा था कि इजरायल का आयरन डोम और अन्य एयर डिफेंस सिस्टम सात ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को नहीं रोक पाए. असल में वो फतह हाइपरसोनिक मिसाइलें थीं. जिसे इजरायल का कोई भी एयर डिफेंस सिस्टम नहीं रोक पाया. यही सात मिसाइलें इजरायल के नेवातिम एयरबेस पर गिरीं.

ईरान ने लहरों में किया हमला… पहले ड्रोन्स-रॉकेट फिर मिसाइलें
मॉस्को के मिलिट्री एक्सपर्ट व्लादिस्लाव शुरिगिन ने बताया कि ईरान ने रात में किया गया हमला कई लहर में किया है. ईरान की मिसाइलों की रेंज और स्पीड बहुत ज्यादा नहीं है. इसलिए पहले उन्होंने शाहेद ड्रोन्स और रॉकेट्स से हमला किया. इसके कुछ देर बाद सबसोनिक क्रूज मिसाइलों से हमला किया. फिर फतह हाइपरसोनिक मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं.

ईरानी हाइपरसोनिक मिसाइलों ने आयरन डोम को किया पंक्चर
ड्रोन्स और रॉकेट्स ने इजरायल पर लगभग एक साथ हमला किया. ये पहला शॉकवेव था. ठीक उसी समय इजरायली डिफेंस फोर्सेस, अमेरिकी नौसेना के विमानवाहक युद्धपोत और इजरायली आयरन डोम ने इस हमले को रोकने के लिए जरूरी प्रयास किए. लेकिन इसके बावजूद भी ईरानी हाइपरसोनिक मिसाइलों ने इजरायल के रक्षा कवच को पंक्चर कर दिया. ये सभी अपने टारगेट पर गिरे.

फतह मीडियम रेंज की हाइपरसोनिक मिसाइल है. इसमें 350 से 450 kg का वॉरहेड लगाया जाता है. सॉलिड फ्यूल इंजन से उड़ान भरती है. इसकी रेंज 1400 km है. गति 16,052 km/hr से 18,522 km/hr है. इसकी खास बात है इसकी मैन्यूवरिबिलिटी. यहा किसी भी दिशा में कभी भी मोड़ी जा सकती है. यानी दुश्मन टारगेट चाहकर भी भाग नहीं सकता. यह मिसाइल आसानी से किसी भी राडार की नजर में भी नहीं आती.

Latest articles

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

गृह विभाग ने किए पुलिस अधिकारियों के तबादले, आशुतोष बागरी को बुरहानपुर एसपी की कमान

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने रविवार को तीन भारतीय पुलिस सेवा...

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...