10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedबेबी बंप के साथ पहली बार दिखीं दीपिका, 'सिंघम अगेन' की शूटिंग...

बेबी बंप के साथ पहली बार दिखीं दीपिका, ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग के दौरान सेट से वायरल हुईं तस्वीरें

Published on

दीपिका पादुकोण मां बनने वाली हैं। सितंबर, 2024 में उनको बेबी होने वाला है और इसके लिए वह और रणवीर सिंह, दोनों ही खूब एक्साइटेड हैं। खुश हैं। हालांकि एक्ट्रेस काम कर रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो कि रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के सेट की हैं। यहां वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। जिसको देख फैन्स का दिल बाग-बाग हो रहा है।

रोहित शेट्टी की डायरेक्टेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पादुकोण ‘लेडी सिंघम’ के रूप में नजर आएंगी। इनका एक लुक पिछले साल, 2023 में रिवील किया गया था। जिसमें ये खून से लथपथ पुलिस की वर्दी में नजर आ रही थीं। वहीं, अब वह एक बार फिर से पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रही हैं। साथ ही रोहित शेट्टी भी मौजूद हैं।

दीपिका पादुकोण का बेबी बंप दिखा
वायरल हो रही तस्वीरों में दीपिका पादुकोण का बेबी बंप दिखाई दे रहा है। ये पहली बार है, जब एक्ट्रेस ऐसे फिट कपड़े में सामने से नजर आई हैं। लोगों का ध्यान उनके पेट की तरफ ही जा रहा है। जो साफ-साफ हल्का सा उभरा हुआ है। वह इस फिल्म के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची थीं, जहां उन्हें कैप्चर किया गया।

दीपिका पादुकोण की फोटो वायरल
दीपिका पादुकोण के किरदार का फिल्म में नाम शक्ति शेट्टी है। बालों का जूड़ा बना हुआ है। आंखों पर काला चश्मा है और बदन पर खाकी है। वहीं, चारों तरफ डायरेक्टेर और क्रू मेंबर्स हैं। इसमें वह टीम के लोगों से और रोहित शेट्टी से निर्देश ले रही हैं। वहीं, सेट पर एक महिला भी है, जो स्टंट डबल की तरह लग रही हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह एक्ट्रेस की जगह कुछ सीन्स करेंगी। जिससे उन्हें तकलीफ ना हो।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...