15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeखेलIPL में अपने सबसे छोटे स्कोर 89 रन पर सिमटी गुजरात, दिल्ली...

IPL में अपने सबसे छोटे स्कोर 89 रन पर सिमटी गुजरात, दिल्ली ने छह विकेट से मारा

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल के पिछले दो मैच में कुल तीन शतक और रनों का अंबार लगने के बाद 17 अप्रैल की रात एक लो स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला। पिछले दो सीजन की फाइनलिस्ट टीम गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट के अपने सबसे न्यूनतम स्कोर यानी 89 रन पर ऑलआउट हो गई। अपनी कातिलाना गेंदबाजी के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 9वें ओवर में 67 गेंद पहले यह लक्ष्य हासिल कर लिया, लेकिन इस छोटे से स्कोर को पाने के लिए उसने अपने चार विकेट भी गंवा दिए। कप्तान ऋषभ पंत 16 और सुमित कुमार नौ रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात के लिए संदीप वॉरियर ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नेट रनरेट में जबरदस्त सुधार करते हुए पॉइंट्स टेबल पर लंबी छलांग लगाई है। नौवें नंबर से टीम सीधे छठे पर पहुंच गई है। गुजरात सातवें नंबर पर है।

GT के तीन खिलाड़ी ही डबल डिजिट तक पहुंचे
गुजरात टाइटंस की लचर बल्लेबाज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए, जिसमें से राशिद खान ने सबसे ज्यादा 31 रन बनाए। टॉप ऑर्डर में साईं सुदर्शन ने 12 रन बनाए तो राहुल तेवतिया ने 15 गेंद में 10 रन का योगदान दिया। दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने तीन जबकि ईशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स ने दो-दो विकेट हासिल किए। खलील अहमद और अक्षर पटेल को एक एक विकेट मिला।

IPL 2024 का लोएस्ट टोटल
दिल्ली का टॉस जीतकर बॉलिंग चुनने का फैसला उस वक्त सही साबित हुआ, जब टीम ने दूसरे ही ओवर में विरोधी कप्तान शुभमन गिल को निपटा दिया। 11 रन पर गिरे पहले विकेट के बाद तो मानो झड़ी ही लग गई। देखते ही देखते महज 47 रन पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। 17.3 ओवर में 89 रन पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई, जो इस सीजन में किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर है। गुजरात टाइटंस का भी यह आईपीएल में सबसे कम स्कोर है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...