15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के सेलेक्शन की खबरों को बताया...

रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के सेलेक्शन की खबरों को बताया बकवास, बुरी तरह भड़के हिटमैन

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत में अब काफी कम समय बचा हुआ है. आगामी टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में खेला जाना है. टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कुछ दिनों में हो जाएगा. इसके लिए अजीत अगरकर की अगुवाई में भारतीय सेलेक्टर्स की मीटिंग इस महीने की आखिरी तारीख (30 अप्रैल) या अगले माह के पहले दिन हो सकती है.

रोहित शर्मा ने मीडिया रिपोर्ट्स का किया खंडन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के सेलेक्शन को लेकर अफवाहों का बाजार काफी गर्म है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टीम सेलेक्शन को लेकर हेड कोच राहुल द्रविड़ और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के साथ मुलाकात की थी. मीडिया रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में ओपनिंग करेंगे.

अब रोहित शर्मा ने उन मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया है. रोहित ने इन सभी खबरों को बकवास बताया है. रोहित ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट और पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन से हुई बातचीत में कहा, ‘मैं किसी से नहीं मिला. अजीत अगरकर दुबई में कहीं हैं, वो गोल्फ खेल रहे हैं. राहुल द्रविड़ अपने बच्चे को खेलते हुए देख रहे हैं. वह वास्तव में मुंबई में थे.’

इस महीने 37 साल के होने जा रहे रोहित कहते हैं, ‘ईमानदारी से कहूं तो हम मिले नहीं हैं. आज के दिन और युग में जब तक आप मुझे, खुद राहुल, अजीत या बीसीसीआई के किसी व्यक्ति को कैमरे के सामने आकर बात करते हुए नहीं सुनते, तब तक सब बकवास है.’ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने रोहित शर्मा से पूछा कि क्या कोई ऐसा खिलाड़ी है जिसे वह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए टीम में रखना चाहेंगे. इस पर रोहित ने हंसते हुए कहा कि वह ऋषभ पंत को जरूर टीम में रखेंगे.

पंत मुझे काफी हंसाता है: रोहित
रोहित शर्मा ने कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो ये सभी लोग काफी क्रेजी हैं. अगर कोई मुझे हंसाता है तो वह ऋषभ पंत है. वह एक क्रेजी इंसान है. मैं उसे तब से देख रहा हूं जब वह बच्चा था. जब वह उस दुर्घटना के कारण एक साल तक नहीं खेल पाया तो मैं काफी निराश था. वह काफी मजाकिया है. वह स्टम्प के पीछे जिस तरह की चीजें करता है, वह आपको हंसने पर मजबूर करता है. यह बात मुझे काफी पसंद है.’

अबकी बार टी20 वर्ल्ड कप नॉकआउट समेत कुल 3 स्टेज में खेला जाएगा. सभी 20 टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में बांटा गया. हर ग्रुप की टॉप-2 टीमें सुपर-8 में एंट्री करेंगी. इसके बाद फिर सभी 8 टीमों को 4-4 के 2 ग्रुप में बांटा जाएगा. सुपर-8 स्टेज में दोनों ग्रुप की दो-दो शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी. सेमीफाइनल मुकाबलों के जरिए दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी.

टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप:
ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए
ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान
ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...