13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorized20 मिनट से ज्यादा 'कबीर सिंह' नहीं देख पाया फिल्म का ही...

20 मिनट से ज्यादा ‘कबीर सिंह’ नहीं देख पाया फिल्म का ही एक्टर, बोला ‘बीवी देखेगी तो…’

Published on

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की बनाई फिल्में एक मामले में तो हमेशा के लिए यादगार हैं- इनसे जुड़े विवाद शायद ही कभी पूरी तरह खत्म हों. वांगा की फिल्म ‘एनिमल’ पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और अभी भी इससे जुड़ा कोई न कोई विवादित बयान सामने आता रहता है. ‘एनिमल’ तो फिर भी थोड़ी ताजा है, मगर वांगा की पहली हिंदी फिल्म ‘कबीर सिंह’ (2019) ही अभी तक चर्चा में बनी रहती है.

अब ‘कबीर सिंह’ को लेकर, फिल्म के ही एक्टर आदिल हुसैन ने कुछ ऐसा कहा है जो फिर से एक विवाद को हवा दे सकता है. वांगा की डेब्यू हिंदी फिल्म, शाहिद कपूर स्टारर ‘कबीर सिंह’ को मिसोजिनी के लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. और इसकी ये आलोचनाएं आजतक जारी हैं. अब आदिल ने कहा है कि उन्हें अपने करियर में एक ही फिल्म करने का भारी अफसोस है, और वो ‘कबीर सिंह’ है.

‘मेरी बीवी ये फिल्म न देख ले’
ए.पी. पॉडकास्ट यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आदिल ने कहा कि ‘कबीर सिंह’ एक ‘मिसोजिनिस्ट’ फिल्म है जिसने उन्हें इंसान के तौर पर छोटा महसूस करवाया. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के बारे में बात करते हुए आदिल ने कहा कि हर किसी को उसकी पसंद की फिल्म बनाने का हक है. लेकिन इसका ये मतलब ये नहीं है कि वो उस फिल्म से सहमत होंगे.

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ये एक ऐसी फिल्म है, जो उन चीजों को सेलिब्रेट करती है जो समाज के लिए हितकारी नहीं है. ये मिसोजिनी को सही ठहराती है. बल्कि ये सिर्फ महिला ही नहीं, किसी के भी प्रति हिंसा को सही ठहराती है. और ये इसे सेलिब्रेट करती है, इसे ग्लोरिफाई करती है जबकि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए.’ आदिल ने बताया वो इस ख्याल से ही खौफ में आ जाते हैं कि उनकी पत्नी ने ये फिल्म देख ली तो क्या होगा. उन्होंने कहा, ‘उसने ये देख लिया तो बहुत गुस्सा करेगी.’

बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन कर ली थी फिल्म
आदिल ने ये भी बताया कि वो बिना स्क्रिप्ट पढ़े फिल्म करने के लिए राजी हो गए थे. उन्होंने बताया, ‘मेरी लाइफ में वो एक ही फिल्म है जो मैंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े की है, बिना वो फिल्म देखे जिस पर ये बेस्ड थी.’ आदिल ने बताया कि वो थिएटर में रिलीज होने के बाद ‘कबीर सिंह’ देखने गए थे और 20 मिनट में ही बाहर आ गए थे. आदिल ने कहा, ‘मैं आज भी पछताता हूं. एकमात्र फिल्म जिसे करने का मुझे अफसोस हुआ है वही है…. कबीर सिंह.’

आदिल ने ये भी बताया कि पहले उन्होंने वक्त न होने की वजह से फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया था. बाद में जब मेकर्स ने उन्हें सीन भेजे, तो उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट मांगी, मगर मेकर्स ने उन्हें तेलुगू फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ भेज दी जिसका रीमेक ‘कबीर सिंह’ थी. आदिल को वो देखने का समय नहीं मिला और उन्होंने अपने मैनेजर से बोल दिया कि रोल के लिए अच्छे-खासे पैसे मांग लें, इस उम्मीद में कि शायद वो मना कर दें. मगर ऐसा नहीं हुआ.

आदिल ने कहा कि उन्हें वो सीन पसंद आया था, इसलिए उन्होंने जाकर हां कर दिया. उन्होंने बताया, ‘सीन अच्छा था तो मुझे लगा कि फिल्म भी अच्छी ही होगी. तो मैं फिल्म देखने गया और मुझे लगा मैं यहां कर क्या रहा हूं? आपको कोई आइडिया नहीं है मुझे कितनी शर्मिंदगी हुई.’ आदिल ने ‘कबीर सिंह’ में शाहिद कपूर के प्रोफेसर का रोल किया था. उन्होंने बताया कि उन्होंने वांगा की लास्ट फिल्म ‘एनिमल’ नहीं देखी है, इसलिए वो इसपर कमेन्ट भी नहीं करना चाहते.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...