13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedED ने राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्त‍ि जब्‍त की, बिटकॉइन...

ED ने राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्त‍ि जब्‍त की, बिटकॉइन घोटाले में बड़ा एक्‍शन

Published on

शिल्पा शेट्टी के पति, बिजनेसमैन और एक्टर राज कुंद्रा एक बार फिर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। ईडी ने बिटकॉइन फर्जीवाड़ा केस में उनके खिलाफ एक्शन लिया है। ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने राज कुंद्रा की 98 करोड़ की संपत्त‍ि जब्‍त कर ली है, जिसमें जुहू का फ्लैट और पुणे में का बंगला भी शामिल है। इससे पहले राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंस गए थे, जिसमें उन्हें जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि बाद में राज कुंद्रा को जमानत मिल गई थी।

ED ने ट्वीट किया कि रिपु सूदन कुंद्रा उर्फ Raj Kundra की करीब 97.9 करोड़ रुपये की अचल और चल संपत्ति को अस्थायी तौर पर कुर्क किया गया है। PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत, राज कुंद्रा की इस संपत्ति को कुर्क किया गया है। इसमें जुहू में स्थित फ्लैट भी शामिल है, जो अभी राज कुंद्रा की पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर है। राज कुंद्रा के नाम पर जो इक्विटी शेयर हैं, उन्हें भी जब्त कर लिया गया है। मालूम हो कि अभी भारत में क्रिप्टोकरंसी और बिटकॉइन के माध्यम से बिजनेस करना गैरकानूनी है। लेकिन राज कुंद्रा ने बिटकॉइन के जरिए कथित तौर पर बिजनेस किया और इसके लेन-देन में हेरफेर की।

बिटकॉइन घोटाले में राज कुंद्रा से 2018 में हुई थी पूछताछ
इससे पहले साल 2018 में प्रवर्तन निदेशालय ने राज कुंद्रा से 2000 करोड़ के बिटकॉइन घोटाला मामले में पूछताछ की थी। ईडी के एक अधिकारी ने तब बताया था कि ठाणे क्राइम ब्रांच में दर्ज केस के मामले में राज कुंद्रा से पूछताछ की गई। तब अध‍िकारी ने कहा था कि यह स्पष्ट नहीं है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की घोटाले में कोई भूमिका है या फिर वह पीड़‍ित हैं। लेकिन अब जिस तरह से संपत्त‍ि जब्‍त की गई है, राज कुंद्रा की मुश्‍क‍िलें बढ़ सकती हैं।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...