10.1 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedनानी बनेंगी नीना गुप्ता, प्रेग्नेंट हैं बेटी मसाबा, पति सत्यदीप मिश्रा संग...

नानी बनेंगी नीना गुप्ता, प्रेग्नेंट हैं बेटी मसाबा, पति सत्यदीप मिश्रा संग फोटो शेयर कर सुनाई गुड न्यूज

Published on

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता नानी बनने वाली हैं। उनकी बेटी मसाबा गुप्ता ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति सत्यदीप मिश्रा संग फोटोज शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। मसाबा और सत्यदीप ने पिछले साल जनवरी महीने में शादी की थी। ये मसाबा और सत्यदीप दोनों की ही दूसरी शादी थी।

34 साल की Masaba Gupta ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंट औरत वाला इमोजी शेयर किया। इस पोस्ट की आखिरी तस्वीर में मसाबा और उनके पति सत्यदीप मिश्रा नजर आ रहे हैं। वो पति के कंधे पर सिर टिकाकर बैठी हुई हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘अन्य समाचारों में- दो छोटे पैर हमारी ओर आ रहे हैं! कृप्या प्यार, आशीर्वाद और केले के चिप्स (केवल नमक वाला) भेजें।’ उन्होंने हैशटैग में लिखा #babyonboard #mom&dad।

टूट गई थी मसाबा की पहली शादी
मसाबा गुप्ता ने साल 2015 में प्रोड्यूसर मधु मंटेना से एक सिविल सेरेमनी में शादी की थी, लेकिन 2018 में रिश्ता टूट गया। दोनों सेपरेट हो गए और 2019 में इनका तलाक हो गया। पिछले साल 27 जनवरी 2023 को मसाबा ने सत्यदीप मिश्रा से शादी की, जोकि एक्टर हैं। वो अदिति राव हैदरी के एक्स हसबैंड हैं। दोनों 2013 में सेपरेट हो गए थे। उधर, मधु ने भी मसाबा से शादी टूटने के बाद पिछले साल 11 जून को योगा टीचर इरा त्रिवेदी संग ब्याह रचा लिया।

नीना की पहली शादी कब और किससे हुई थी?
मालूम हो कि मसाबा की मां यानी नीना गुप्ता ने पहले IIT-दिल्ली में पढ़ने वाले Amlan Kusum Ghose से शादी की थी। उस समय नीना ग्रेजुएशन की स्टूडेंट थीं। ये शादी एक साल भी नहीं टिक पाई और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। कहते हैं कि इसके बाद नीना की सगाई पंडित जसराज के बेटे शारंगदेव पंडित से हुई थी।

नीना और विवियन की बेटी हैं मसाबा
नीना 80 के दशक में वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों ने शादी नहीं की थी और 1989 में इनकी बेटी हुई, जिसका नाम मसाबा है। चूंकि विवियन पहले से ही शादीशुदा थे, इसलिए नीना ने सिंगल मदर बनकर मसाबा की परवरिश की। 2008 में नीना ने दिल्ली बेस्ड CA विवेक मेहरा से यूएस में शादी कर ली। नीना ने नानी बनने की खुशी जाहिर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमारे बच्चों का बच्चा आने वाला है, इससे ज्यादा खुशी की बात क्या हो सकती है।’

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...