13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedआम‍िर के बाद वायरल हुआ रणवीर सिंह का डीप फेक वीडियो, एक्टर...

आम‍िर के बाद वायरल हुआ रणवीर सिंह का डीप फेक वीडियो, एक्टर बोले- इससे बचो दोस्तों

Published on

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर्स अलग तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं और इस परेशानी का नाम है डीपफेक वीडियो. आमिर खान से लेकर रणवीर सिंह तक, अलग-अलग सितारों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उर्फ AI से बनाई गईं वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. रणवीर सिंह ने अपनी डीपफेक वीडियो पर रिएक्शन दिया है.

रणवीर ने किया ट्वीट
लोकसभा चुनाव 2024 का आगाज हो गया है. कुछ वक्त पहले चुनाव के दौरान सियासी फायदे के लिए आमिर खान का AI वीडियो सामने आया था. ये वीडियो वायरल हुआ और एक्टर को खुद सामने आकर बताना पड़ा कि ये झूठा वीडियो है. अब रणवीर सिंह ने भी ऐसा ही किया है. रणवीर सिंह कुछ दिन पहले वाराणसी गए थे. यहां से सामने आए उनके वीडियो का डीप फेक वर्जन बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया था.

रणवीर, वाराणसी में नमो घाट पर बनारसी कपड़ों के प्रचार प्रसार के लिए गए थे. यहां उन्होंने नौका विहार के दौरान मीडिया से भी बातचीत की. बाद में उनके इस वीडियो का डीप फेक वर्जन बनाया था. सोशल मीडिया पर छाए इस वीडियो में रणवीर सिंह को वीडियो में एक पार्टी के पक्ष में प्रचार करते हुए देखा जा सकता था. अब इस डीप फेक वीडियो पर अपना रिएक्शन देते हुए रणवीर सिंह ने ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘डीप फेक से बचो दोस्तों.’

क्या है फेक-क्या असली?
असली वीडियो की बात करें तो कुछ दिन पहले रणवीर सिंह और कृति सेनन वाराणसी पहुंचे थे. दोनों ने गंगा तट स्थित नमो घाट पर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में मॉडलिंग की थी. रैम्प वॉक करने से पहले कृति सेनन और रणवीर सिंह विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे.

मीडिया से बनारस शहर और अपने काशी के आध्यात्मिक अनुभव को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने अपने मन की बात कही थी. इसी वीडियो का किसी ने डीप फेक वर्जन बनाया. वीडियो के साथ आवाज को मिक्स कर इसमें पार्टी विशेष के पक्ष में बातों को शामिल कर वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया. अब रणवीर सिंह ने साफ कर दिया है कि उनका वायरल हुआ वीडियो नकली है. साथ ही उन्होंने फैंस को मैसेज भी दे दिया है कि डीप फेक से बचकर रहें. इसके पहले आमिर खान का एक वीड‍ियो वायरल हुआ था. चुनाव के समय में वो एक खास पार्टी का प्रचार कर रहे थे. इस वीड‍ियो के सामने आते ही आमिर खान ने FIR दर्ज कराई थी.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...