13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedसलमान केस में अब अनमोल बिश्नोई भी आरोपी, पुलिस ने बताया होली...

सलमान केस में अब अनमोल बिश्नोई भी आरोपी, पुलिस ने बताया होली पर बिहार क्यों गए थे शूटर्स

Published on

मुंबई:

सलमान खान केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने अब तक दो शूटरों- विक्की गुप्ता और सागर पाल को आरोपी बनाया था जिन्हें मंगलवार को गिरफ्तार भी कर लिया गया। इस केस में अब आरोपी के रूप में अनमोल बिश्नोई का भी नाम जोड़ा गया है, जो जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को एनबीटी से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की। अधिकारी के अनुसार, अनमोल के खिलाफ मुंबई में यह पहला केस दर्ज है।

पुर्तगाल का आईपी एड्रेस
मंगलवार को विक्की और सागर की रिमांड अप्लीकेशन में मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक वॉन्टेड आरोपी का जिक्र किया था, लेकिन उसका नाम नहीं लिखा था। रिमांड अप्लीकेशन में एक केस डायरी का जिक्र किया गया था और कहा गया था कि एक आरोपी ने फेसबुक पर इस शूटआउट की जिम्मेदारी ली है। क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार, इस फेसबुक अकाउंट को वेरीफाई किया गया है। इसके बाद अनमोल को आरोपी बनाया गया है। इस फेसबुक अकाउंट का आईपी अड्रेस पुर्तगाल का बताया जा रहा है। खास बात यह है कि कई साल पहले अबू सलेम को पुर्तगाल से मुंबई डिपोर्ट किया गया था। पुर्तगाल शिफ्ट होने से पहले अबू सलेम अमेरिका में कई साल रहा था। अनमोल भी पिछले दो साल में अमेरिका के अलावा कनाडा और अन्य देशों में रहा है। पिछले साल उसके सर्बिया जाने और वहां दाऊद से मिलने की भी बात सामने आई थी।

शूटर्स से था अनमोल का संपर्क
मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी के अनुसार अनमोल सलमान केस में गिरफ्तार आरोपियों के साथ लंबे समय से संपर्क में था। इस अधिकारी के अनुसार, सागर जब चंडीगढ़ में था तो अनमोल के एक आदमी ने उसकी फोन से बात कराई थी। बाद में इस साजिश में सागर ने अपने ही गांव विक्की को भी जोड़ लिया था। दोनों आरोपी फरवरी में मुंबई आ गए थे। 10 मार्च को उन्होंने मकान भी किराए पर लिया था। इसके बाद दोनों 18 मार्च को होली मनाने बिहार अपने गांव गए। उसी दौरान दोनों ने वहां हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली। मुंबई आने के बाद उन्हें रिवॉल्वर दी गई, जिससे उन्होंने सलमान के घर पर गोलियां चलाईं। मुंबई आने के बाद 2 अप्रैल को उन्होंने 24 हजार में वह बाइक खरीदी, जिससे वे 14 अप्रैल को सुबह अभिनेता के घर के बाहर तक पहुंचे थे।

ऐसे केस हुआ डिटेक्ट?
जांच में यह बात सामने आई कि विक्की गुप्ता और सागर पाल के पास कुल पांच एंड्रॉयड मोबाइल थे। शूटआउट के बाद और फरारी के दौरान आरोपियों ने इनमें से चार नष्ट कर दिए थे। जो एक मोबाइल फोन दोनों आरोपी यूज कर रहे थे, उसका भी उन्होंने सिम कार्ड बदल दिया था। जब मुंबई पुलिस ने शूटआउट के बाद बांद्रा में माउंट मेरी चर्च के पास बाइक जब्त की तो उसके रजिस्ट्रेशन नंबर से मूल बाइक मालिक को ट्रेस किया था। उससे पूछताछ में जब एक आरोपी का मोबाइल नंबर मिला तो उस नंबर के सीडीआर में उस मकान मालिक का नंबर मिला जिससे आरोपियों ने पनवेल में किराए का 11 महीने के लिए घर लिया था। इस सीडीआर में एक और भी नंबर था जिससे पिछले कुछ दिनों में सबसे ज्यादा कॉल की गई थीं। यह एक आरोपी के भाई का नंबर था। जब उस नंबर को शूटआउट के बाद सर्विलांस पर रखा गया तो उसमें आरोपियों की लोकेशन भुज में मिली। इसके बाद उन्हें वहां से गिरफ्तार कर मुंबई लाया गया।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...