13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedसलमान खान केस: बिश्नोई ब्रदर्स बनाए गए वांटेड आरोपी, पुलिस ने जोड़ीं...

सलमान खान केस: बिश्नोई ब्रदर्स बनाए गए वांटेड आरोपी, पुलिस ने जोड़ीं ये तीन नई धाराएं

Published on

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को वांटेड आरोपी घोषित कर दिया है. इसके साथ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर में तीन नई धाराएं जोड़ी हैं, जिनमें आईपीसी की धारा 506(2) (धमकी देना), 115 (उकसाना) और 201 (सबूत नष्ट करना) शामिल है.

इससे पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों सागर कुमार पाल और विक्की गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया था. सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में तैनात सिक्योरिटी गार्ड के बयान के आधार पर इन दोनों धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था. लेकिन दोनों शूटरों के गुजरात से पकड़ने जाने और उनसे पूछताछ के बाद नई धाराएं जोड़ी गई हैं.

14 अप्रैल की सुबह सागर कुमार पाल और विक्की गुप्ता अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए थे. इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनके घर के पास के पूरे रूट के सीसीटीवी कैमरों की स्कैनिंग शुरू कर दी. इसके साथ ही डंप डेटा के आधार पर उस इलाके में एक्टिव मोबाइल नंबरों की भी जांच करने लगी. सीसीटीवी की स्कैनिंग के दौरान पुलिस को इन दोनों शूटरों की साफ तस्वीर मिल गई.

इसमें दोनों शूटरों का चेहरा साफ-साफ दिख रहा था. ये तस्वीर बाइक छोड़ कर दोनों के पैदल एक जगह से दूसरी जगह जाने के दौरान किसी ठिकाने पर क़ैद हुई थी. चूंकि ये तस्वीर साफ थी, तो पुलिस भी दोनों के हुलिए यानी चेहरे-मोहरे को बहुत गौर से पढ़ने का मौका भी मिल गया. इस कोशिश के दौरान पुलिस ने सागर कुमार पाल की दाढ़ी के खास स्टाइल पर गौर किया. इसके साथ ही उसकी लंबी नाक पर भी नजर गई.

उधर टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से दोनों के मुंबई से गुजरात की तरफ भागने की खबर पुलिस को मिल चुकी थी. दोनों सूरत से अहमदाबाद होते हुए कच्छ यानी भुज की तरफ जा रहे थे. दोनों के पीछे-पीछे मुंबई पुलिस की दो टीमें भी उसी दिशा में बढ़ रही थी. लेकिन भुज के नखत्राणा इलाके के नजदीक पहुंच कर अचानक दोनों ने अपना मोबाइल फोन स्विच्ड ऑफ कर लिया. इत्तेफाक से जिस जगह पर उनका फोन स्विच्ड ऑफ हुआ, वहां एक तिराहा है.

ऐसे में भुज पुलिस की मदद से मुंबई क्राइम ब्रांच की टीमों ने उन तीनों दिशाओं को खंगालने का फैसला किया. अब दिक्कत ये थी कि चूंकि दोनों का फोन स्विच्ड ऑफ हो चुका था, टेक्नीकल तरीके से उन्हें लोकेट करना और मुमकिन नहीं था. ऐसे में पुलिस को दोनों के हुलिए और खास कर दाढ़ी और नाक का ख्याल आया. अब पुलिस ने मैनुअल तरीके से लोगों को शूटरों के बारे में बता-बता कर उनसे उनके बारे में पूछना शुरू किया.

मुंबई से नखत्राणा तक करीब 900 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पूछताछ के दौरान एक लोकल दुकानदार ने पुलिस ये बताया कि उन्होंने अब से कुछ देर पहले ही दो नौजवानों को उधर से जाते हुए देखा है, जिनमें एक सोल-पैच स्टाइल वाली दाढ़ी भी है. मुंबई पुलिस ने उस इलाके में पड़ने वाले सस्ते होटल, लॉज, धर्माशाला और ऐसे मंदिरों की पड़ताल शुरू की, जहां किसी के रुकने पर किसी तरह की रोक-टोक नहीं की जाती है.

आखिरकार पुलिस की ये कोशिश रंग लाई. नखत्राणा के माता नू मठ मंदिर से आखिरकार पुलिस ने दोनों को तब धर दबोचा, जब दोनों भागते-भागते थक कर मंदिर परिसर में ही आराम कर रहे थे. शूटआउट के बाद दोनों ने हर तरह का एहतियात बरता था. वारदात के पहले इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल नंबरों को बंद कर दिया था. अपने कपड़े बदल लिए थे. यहां तक कि मोड ऑफ ट्रैवल यानी सफर करने का जरिया भी बार-बार चेंज कर रहे थे.

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...