15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के गाजीपुर ‘लैंडफिल’ साइट में आग से हड़कंप, बीजेपी का केजरीवाल...

दिल्ली के गाजीपुर ‘लैंडफिल’ साइट में आग से हड़कंप, बीजेपी का केजरीवाल सरकार पर निशाना

Published on

नई दिल्ली:

पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर ‘लैंडफिल’ साइट पर रविवार को भीषण आग लग गई। दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें शाम पांच बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। दो दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया है। आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस को सूचित कर दिया गया है। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए कर्मचारियों को भी काम पर लगाया गया है।

‘कूड़े के पहाड़’ पर आग तो गरमाई सियासत
इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने पिछले साल 31 दिसंबर तक गाजीपुर लैंडफिल साइट (कचरा एकत्र करने वाली जगह) को खाली कराने का वादा किया था। हालांकि, अब तक सरकार अपना वादा पूरा नहीं कर सकी है। दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि लैंडफिल साइट पर आग लगने के परिणामस्वरूप पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया है, जिससे स्थानीय निवासियों और व्यवसायों को असुविधा हो रही है।

सीएम केजरीवाल ने क्या कहा था
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2022 के एमसीडी चुनाव में वादा किया था कि 31 दिसंबर, 2023 के पहले इस लैंडफिल साइट को खाली करा लिया जाएगा। हालांकि, कचरा हटाने के बजाय यहां और अधिक कचरा डाल दिया गया। इसी को लेकर बीजेपी ने AAP सरकार को घेरा है। वहीं साल 2019 में गाजीपुर लैंडफिल साइट की ऊंचाई 65 मीटर थी, जो कुतुब मीनार से केवल आठ मीटर कम थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...