16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'मैं रोज इंसुलिन मांग रहा हूं, तिहाड़ प्रशासन के दोनों बयान झूठे',...

‘मैं रोज इंसुलिन मांग रहा हूं, तिहाड़ प्रशासन के दोनों बयान झूठे’, केजरीवाल ने जेल सुपरिटेंडेंट को लिखी चिट्ठी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी और इंसुलिन को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी में जमकर बयानबाजी हो रही है.इस बीच सीएम केजरीवाल ने तिहाड़ जेल सुपरिटेंडेंट को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि तिहाड़ प्रशासन झूठ बोल रहा है, उन्हें इंसुलिन नहीं मिल रही है.

केजरीवाल ने कहा, ‘मैंने अखबार में तिहाड़ प्रशासन का बयान पढ़ा. मुझे बयान पढ़कर दुख हुआ.तिहाड़ के दोनो बयान झूठे हैं, मैं रोज इन्सुलिन मांग रहा हूं. मैंने गुलुको मीटर की रीडिंग दिखाई और बताया कि दिन में 3 बार शुगर बहुत हाई जा रही है. शुगर 250 से 320 के बीच जाती है. AIIMS के डॉक्टरों ने कभी भी नहीं कहा चिंता की कोई बात नहीं हैं. AIIMS के डॉक्टरों ने कहा वो डाटा और हिस्ट्री देखकर बताएंगे. तिहाड़ का प्रशासन राजनीतिक दवाब में झूठ बोल रहा है.’

आज ही दिल्ली की पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता कर शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में आवेदन किया था वो अपने शुगर स्पेशलिस्ट डॉक्टर से बातचीत कर फिर से इंसुलिन लेना चाहते हैं. केजरीवाल की इस याचिका का अदालत में ईडी और तिहाड़ जेल प्रशासन ने विरोध किया है.

आतिशी के अनुसार, अदालत में पेश हुए ईडी और तिहाड़ के वकील ने कहा कि केजरीवाल को अपने डॉक्टर से नहीं मिलने देना चाहिए. हमें केजरीवाल के इंसुलिन नहीं लेने देंगे. केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत नहीं है. AIIMS के डॉक्टर सबसे अच्छे डॉक्टर हैं. वो बतायेंगे कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत है या नहीं.

रविवार को आई थी ये रिपोर्ट
इससे पहले रविवार को खबर आई थी कि सुनीता केजरीवाल के अनुरोध पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने वीसी के जरिए डॉक्टर के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री का कंसल्टेशन कराया. एम्स के सीनियर डायबिटीज स्पेशलिस्ट के अलावा आरएमओ तिहाड़ और एमओ तिहाड़ भी वीसी के दौरान मौजूद रहे. डॉक्टर ने सीजीएम (ग्लूकोज मॉनिटरिंग सेंसर) का पूरा रिकॉर्ड और केजरीवाल द्वारा लिए जा रहे आहार और दवाओं का पूरा विवरण लिया. इस दौरान अरविंद केजरीवाल द्वारा न तो इंसुलिन का मुद्दा उठाया गया और न ही डॉक्टर ने उन्हें इसके प्रयोग का सुझाव दिया.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...