13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedरिलायंस इंडस्‍ट्रीज तिमाही नतीजे, धुआंधार कमाई के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज तिमाही नतीजे, धुआंधार कमाई के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड

Published on

नई दिल्‍ली

देश की सबसे मूल्‍यवान कंपनी रिलांयस इंडस्‍ट्रीज (RIL) ने मार्च में समाप्त चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। कंपनी ने अपने वार्षिक समेकित राजस्व को 10,00,122 करोड़ रुपये (119.9 अरब डॉलर) तक पहुंचाकर मील का पत्थर हासिल किया है। यह साल-दर-साल 2.6 फीसदी की बढ़ोतरी को दर्शाता है। उपभोक्ता व्यवसायों और अपस्ट्रीम क्षेत्र में सफलता से यह बढ़ोतरी हुई। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस ने सोमवार को 31 मार्च, 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष की चौथी तिमाही के लिए 18,951 करोड़ रुपये का कर पश्चात लाभ (PAT) दर्ज किया। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के लिए राजस्व 2.36 लाख करोड़ रुपये रहा। आरआईएल के Q4 नतीजों से पहले बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 2,960.60 रुपये पर बंद हुए थे।

तेल से लेकर केमिकल उद्योग तक फैले रिलायंस ग्रुप ने मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 10 रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने उचित समय पर डिविडेंट के भुगतान करने की तारीख के बारे में बताने को कहा है। आरआईएल ने एक्सचेंजों को इस बारे में जानकारी दी है। पिछले वित्त वर्ष की शुरुआत में उसने पहले ही 9 रुपये प्रति शेयर का लाभांश दिया था। कंपनी की फाइलिंग में कहा गया है कि लाभांश का भुगतान कंपनी के शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा।

आरआईएल Q4 नतीजे: मुख्य बातें

  • रिकॉर्ड एनुअल कंसोलिडेटेड रेवेन्‍यू: 1,000,122 करोड़ रुपये (119.9 अरब डॉलर), सालाना आधार पर 2.6% अधिक।
  • एनुअल कंसोलिडेटेड EBITDA: 178,677 करोड़ रुपये (21.4 अरब डॉलर), साल-दर-साल 16.1% अधिक।
  • एनुअल कंसोलिडेटेड पीबीटी 1,00,000 करोड़ रुपये के पार, 1,04,727 करोड़ रुपये (12.6 अरब रुपये) पर पहुंच गया, साल-दर-साल 11.4% अधिक।
  • जिम प्लेटफॉर्म्स का वार्षिक शुद्ध लाभ 20,000 करोड़ रुपये के पार
  • रिलायंस रिटेल का सालाना शुद्ध मुनाफा 10,000 करोड़ रुपये के पार
  • तिमाही समेकित EBITDA 47,150 करोड़ रुपये (5.7 अरब डॉल्‍र), साल-दर-साल 14.3% अधिक।
  • आरआईएल ने प्रति शेयर ₹10/- के लाभांश की घोषणा की।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...