16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयMCD ने इन दो तरीकों से गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग...

MCD ने इन दो तरीकों से गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग पर पाया गया काबू

Published on

ई दिल्ली,

दिल्ली नगर निगम ने रविवार से गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग को 90% तक बुझा दिया है. आग लगभग 3000 वर्ग मीटर में लगी थी, जिसमें से अभी केवल 40-50 छोटी-छोटी ज्वालाएं बची हैं. दिल्ली नगर निगम ने सुनिश्चित किया कि आग इस क्षेत्र के बाहर न फैले. माना जा रहा है कि आज सोमवार रात को आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा. इसके लिए अग्निशमन की टीम लगातार जुटी है.

दरअसल, दिल्ली नगर निगम ने आग पर काबू पाने के लिए दोहरी रणनीति अपनाई है. एक तरफ से आग पर C&D वेस्ट यानी निर्माण कार्य से निकलने वाला मलबा डाला गया और दूसरी तरफ अग्निशमन की सहायता से आग को बुझाने के लिए पानी का इस्तेमाल किया गया. लगभग 600 मैट्रिक टन C&D वेस्ट का प्रयोग आग बुझाने के लिए किया गया. आग पर काबू पाने के लिए 16 एक्सकेवेटर, 2 बुलडोजर एवं 6 दमकल गाड़ियों की सहायता ली गई. स्प्रिंकलर की सहायता से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आसपास के क्षेत्र में राख एवं धूल न फैले.

दिल्ली में गाजीपुर, भलस्वा और ओखला तीन प्रमुख लैंडफिल साइट्स हैं. इन कचरों के ढेर में आग लगना कोई नई बात नहीं है. यहां हर साल गर्मियों के मौसम में जैसे ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचता है तो लैंडफिल साइट में आग लग जाती है, जिससे आस-पास रहने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इसी तरह रविवार शाम पांच बजकर 22 मिनट पर दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल में आग लगने की सूचना मिली अग्निशमन विभाग को मिली थी. इसके बाद से आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं.

 

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...