16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसरकार के विरोध में ये कैसा प्रदर्शन, आंध्र प्रदेश की महिला ने...

सरकार के विरोध में ये कैसा प्रदर्शन, आंध्र प्रदेश की महिला ने इंडिया गेट के सामने काटा अंगूठा

Published on

विजयवाड़ा:

नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास रविवार शाम को एक अनोखी घटना घटी। जहां आंध्र प्रदेश के गुंटूर की एक महिला ने अपना अंगूठा काट लिया। जिस महिला ने अपना अंगूठा काटा उसका नाम कोपुरी लक्ष्मी है और वो गुंटूर ग्रामीण मंडल के स्वर्ण भारती नगर के एक स्थानीय सामाजिक संगठन आदर्श महिला मंडली की अध्यक्ष हैं। आंध्र प्रदेश की जगन सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए महिला ने अपना अंगूठा काटकर विरोध जताया। अंगूठा काटने के बाद महिला ने इस ‘एकलव्य विरोध’ बताय। महिला ने बताया कि उन्हें महाभारत में वर्णित एक पात्र से प्रेरणा मिली, जिसने अपने गुरु के सम्मान के लिए अपना अंगूठा काट लिया था। लक्ष्मी ने कहा कि उनका ये विरोध भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

दिल्ली क्यों आई थी लक्ष्मी
लक्ष्मी अपने संगठन के अन्य सदस्यों के साथ प्रथिपाडु में कथित आपराधिक गतिविधियों और भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ से मिलने के इरादे से राष्ट्रीय राजधानी आई थे। हालांकि वे उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने में असमर्थ थे। उन्होंने उनके कार्यालयों में याचिकाएं प्रस्तुत कीं। शाम को वे नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर स्थित युद्ध स्मारक इंडिया गेट गए, जहां उन्होंने अपना अंगूठा काट लिया। लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि पूर्व गृह मंत्री से कथित रूप से जुड़ा एक गिरोह स्थानीय युवाओं को गांजे की लत लगाकर उन्हें अपराध में शामिल करके भ्रष्ट कर रहा है।

सरकार पर लगाए ये आरोप
उन्होंने कहा कि उनके पास सरकारी अधिकारियों द्वारा जाली हस्ताक्षर करके भूमि हड़पने की घटनाओं सहित भ्रष्टाचार के सबूत हैं। पिछले कई वर्षों में कई शिकायतें दर्ज करने के बावजूद अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके कारण उन्हें अपना अंगूठा काटना पड़ा। मुझे पूरी उम्मीद है कि इससे भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के पीछे उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ी नहीं हैं।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...