16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयलाशों के कमर से नीच कपड़े गायब, फिर दो लाशें... दिल्ली में...

लाशों के कमर से नीच कपड़े गायब, फिर दो लाशें… दिल्ली में कौन बांट रहा ऐसी मौतें?

Published on

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली का पूर्वी इलाका। पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आता है। फोन पर बताया गया कि एक मकान में एक महिला और उसके भाई की लाश पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर दोनों लाशें कमर से नीचे बिना कपड़ों के थी। शुरुआती पूछताछ और मौका-मुआयना करने के बाद पुलिस ने महिला के पति पर इस दोहरे हत्याकांड का केस दर्ज कर लिया। हफ्ता भी नहीं बीता होगा कि पुलिस कंट्रोल रूम में इसी इलाके से एक और ऐसा ही फोन आया। इस बार घर के अंदर दो बच्चों की लाशें मिलीं। बगल के कमर में ही मां भी लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पुलिस ने तहकीकात की, तो कुछ देर बाद बच्चों के पिता का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया।

दोनों ही मामलों में पुलिस ने महिलाओं के पतियों के खिलाफ हत्या के केस दर्ज किए हैं। हत्या की ये दोनों जघन्य वारदातें दिल दहला देने वाली हैं। इलाके में भी दहशत का माहौल कायम है। साथ ही, इन दोनों वारदातों ने कुछ गहरे रहस्य खड़े कर दिए हैं। पुलिस के पास दोनों हत्याओं के आरोपियों के नाम हैं। लेकिन, ये हत्याकांड क्यों हुए, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पुलिस तहकीकात में जुटी है, लेकिन हत्या का मकसद अभी तक पता नहीं चल पाया है। ऐसे में ये दोनों हत्याकांड मर्डर मिस्ट्री बनते हुए नजर आ रहे हैं।

सेक्स से इंकार पर पत्नी की हत्या?
सबसे पहले उस केस की बात करते हैं, जिसमें घर के अंदर 30 साल की महिला और उसके 17 वर्षीय भाई का शव मिला। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि आरोपी ने उन्हें कई तरह की बातें बताई हैं। सबसे पहले आरोपी ने कहा कि उसे अपनी पत्नी को मारने के सपने आते थे। इसके बाद उसने बताया कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर का शिकार है। अपने तीसरे बयान में उसने कहा कि उसकी पत्नी सेक्स से इंकार करती थी, इसलिए उसने उसे मार डाला। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। साथ ही उसके परिवार वालों पर दहेज हत्या का केस भी दर्ज किया।

बिना कपड़ों के क्यों थे दोनों के शव?
लेकिन, पुलिस से जब पूछा गया कि मृतक महिला और उसके भाई का शव कमर से नीचे बिना कपड़ों के क्यों था? क्या मामले में यौन उत्पीड़न का भी शक है? तो अफसरों ने कोई पुख्ता जवाब नहीं दिया। पुलिस ने कहा कि वो पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही वो लोग किसी नतीजे पर पहुंच सकते हैं। पुलिस अफसरों से आरोपी की मानसिक बीमारी को लेकर भी सवाल पूछे गए। इसपर पुलिस ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, मृतक महिला का परिवार भी पुलिस की जांच पर सवाल उठा रहा है।

आखिर हत्या के पीछे मकसद क्या था?
महिला के भाई ने पुलिस तहकीकात पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘जब भी मैं पुलिस से पूछता हूं कि मामले में क्या चल रहा है, तो केवल एक ही जवाब मिलता है कि जांच जारी है। हमने ये भी पूछा कि आखिर इस हत्या के पीछे मकसद क्या था? क्यों मेरी बहन और भाई की जान ली गई? इस सवाल पर भी वही जवाब मिला। हम केवल इतने भर से कैसे संतुष्ट हो सकते हैं?’ आपको बता दें कि इस केस की जांच डीसीपी अपूर्व गुप्ता की टीम कर रही है।

क्या सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा हत्या का राज?
अब बात दूसरे केस की करते हैं। घर के अंदर से एक 15 साल के लड़के और उसकी 9 वर्षीय बहन की लाश मिली। मां किसी तरह बच गई और फिलहाल एम्स के ट्रॉमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। बच्चों के पिता श्यामजी चौरसिया की लाश भी ट्रेन की पटरियों पर पाई गई। हालांकि मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले दो दिनों से घर का दरवाजा बंद था। जब किसी अनहोनी की आशंका हुई, तो पुलिस को सूचना दी गई। बच्चों के शव बिस्तर पर पूरी तरह से खून से लथपथ पड़े थे। वहीं, मां की लाश इसके बगल वाले कमरे में फर्श पर मिली। पुलिस ने दावा किया कि उसके पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें चौरसिया को ट्रैक के पास अकेले घूमते हुए देखा गया है। लेकिन, यहां भी वही सवाल कि आखिर इस हत्याकांड की वजह क्या थी?

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...