13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसटीक निशाना, मीडियम रेंज, मारक क्षमता बेमिसाल... भारत ने टेस्ट की नई...

सटीक निशाना, मीडियम रेंज, मारक क्षमता बेमिसाल… भारत ने टेस्ट की नई ‘रहस्यमयी मिसाइल’

Published on

नई दिल्ली,

DRDO और स्ट्रेटेजिक फोर्स कमांड (SFC) ने 23 अप्रैल को देश में बनी नई बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया. यह मध्यम दूरी की मिसाइल है. इस मिसाइल का नाम क्या है, इसका खुलासा तो नहीं किया गया है. लेकिन देश के रक्षा एक्सपर्ट यह मान रहे हैं कि यह Agni-Prime मिसाइल का लेटेस्ट वर्जन है. या उससे एडवांस कोई नई मिसाइल है.

इस मिसाइल के बनने और सफल परीक्षण के बाद यह बात पुख्ता हो गई है कि देश की सुरक्षा में यह मिसाइल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. मीडियम रेंज की मिसाइल का मतलब है कि ये 800 से 2400 किलोमीटर की रेंज में हमला कर सकती है. वैसे लॉन्च प्लेटफॉर्म के हिसाब से मीडियम रेंज का मतलब बदल जाता है.

अभी हाल ही में ओडिशा के तट से इसी रेंज की न्यूक्लियर बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-प्राइम का सफल परीक्षण किया गया था. 34.5 फीट लंबी मिसाइल पर एक या मल्टीपल इंडेपेंडटली टारगेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) वॉरहेड लगा सकते हैं. यानी एकसाथ कई टारगेट्स पर हमला कर सकते हैं.

आइए जानते हैं देश की अन्य मीडियम रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों के बारे में…

Agni-1… यह देश की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है. इसकी रेंज 900 से 1200 किलोमीटर है. इसमें पारंपरिक और परमाणु हथियार लगा सकते हैं. यह 2002 से देश की सुरक्षा में तैनात है. भविष्य में अग्नि-प्राइम इस मिसाइल की जगह लेगी.

Agni-2… यह भी सतह से सतह पर मार करने वाली मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है. जिसकी रेंज 2000 से 3500 किलोमीटर है. यह भी पारंपरिक या परमाणु हथियार लेकर टारगेट पर हमला कर सकती है. यह 2010 से देश की रक्षा कर रही है.

K-4… यह पनडुब्बी से दागी जाने वाली मीडियम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल है. इसकी रेंज 3500 किलोमीटर है. यह भी देश की परमाणु और अटैक पनडुब्बियों मैं तैनात है.

दुनिया से क्या छिपा रही है भारत की सेना और सरकार
कहा जा रहा है कि यह अग्नि परिवार की मिसाइल नहीं है. अगर ऐसा है तो भारत ने क्या एकदम नई मिसाइल बना ली है. जिसके बारे में वह दुनिया को नहीं बताना चाहता. सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि मीडियम रेंज की इस बैलिस्टिक मिसाइल ने सफलतापूर्वक अपने टेस्ट पास किए. टारगेट पर सटीक निशाना लगाया. इसकी ऑपरेशनल कैपेबिलिटी बहुत ही शानदार है. इसमें कई नई टेक्नोलॉजी लगी है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...