16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'चुनाव कंट्रोल नहीं कर सकते...', VVPAT से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट...

‘चुनाव कंट्रोल नहीं कर सकते…’, VVPAT से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए डाले गए वोटों के साथ सभी वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) की सभीपर्चियों के मिलान की मांग करने वाली याचिकाओं को लेकर बुधवार को सुनवाई की. बुधवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने EVM- VVPAT मामले में इस तकनीक से जुड़े चार- पांच और बिंदुओं पर जानकारी मांगी और निर्वाचन आयोग के अफसरों को दोपहर दो बजे बाद बुलाया था.

इस सुनवाई के बाद जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दत्ता की पीठ ने कहा कि, “हम चुनावों को कंट्रोल नहीं कर सकते, हम किसी अन्य संवैधानिक प्राधिकरण के कामकाज को नियंत्रित नहीं कर सकते. ईसीआई ने संदेह दूर कर दिया है. हम आपकी विचार प्रक्रिया को नहीं बदल सकते, हम ये नहीं कर सकते कि सिर्फ संदेह के आधार पर सुप्रीम ऑर्डर जारी कर दें.’

जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि हम मेरिट पर दोबारा सुनवाई नहीं कर रहे हैं. हम कुछ निश्चित स्पष्टीकरण चाहते हैं. हमारे कुछ सवाल थे और हमें जवाब मिल गए. फैसला सुरक्षित रख रहे हैं. इस दौरान कोर्ट में कुछ आधे घंटे से अधिक की सुनवाई चली. याचिकाकर्ताओं में से एक के लिए वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट में कहा कि, ‘ईवीएम में प्रोसेसर चिप सिर्फ एक बार ही प्रोग्राम कर सकती है, इस पर संदेह है.

जस्टिस खन्ना: उन्होंने संदेह स्पष्ट कर दिया है.

प्रशांत भूषण: ईवीएम की निर्माता कंपनी ने AnnexP है. हमने कंपनी की वेबसाइट से माइक्रोकंट्रोलर की खासियतें जानने की कोशिश की, उन्हें डाउनलोड किया. इस माइक्रोकंट्रोलर में एक फ्लैश मेमोरी भी है. इसलिए यह कहना कि उसका माइक्रोकंट्रोलर रिप्रोग्रामेबल नहीं है, सही नहीं है. ऐसा कंप्यूटर एक्सपर्ट भी कहते हैं.

जस्टिस खन्ना: इसीलिए मैंने ईसीआई से पूछा और उन्होंने कहा कि वे वन टाइम प्रोग्रामेबल का उपयोग कर रहे हैं.

भूषण: फ्लैश मेमोरी हमेशा रिप्रोग्रामेबल होती है.

जस्टिस खन्ना: हमें तकनीकी डेटा पर उनका (ईसीआई) भरोसा करना होगा.

भूषण: वे मानते हैं कि सिग्नल बैलेट यूनिट से वीवीपैट और वीवीपैट से कंट्रोल यूनिट तक फ्लो होता है. अगर वीवीपैट फ्लैश मेमोरी में कोई गलत प्रोग्राम हुआ तो? है

जस्टिस खन्ना: उनका कहना है कि फ्लैश मेमोरी में कोई प्रोग्राम नहीं बल्कि केवल सिंबल ही हैं.

भूषण: फ्लैश मेमोरी रिप्रोग्रामेबल नहीं है.

जस्टिस खन्ना: वो ऐसा नहीं कह रहे हैं. वे कह रहे हैं कि फ्लैश मेमोरी में कोई प्रोग्राम नहीं है केवल सिंबल हैं. वे सॉफ्टवेयर नहीं बल्कि सिंबल से लोडेड हैं. जहां तक ​​सीयू में माइक्रोकंट्रोलर का सवाल है, यह पार्टी के नाम या उम्मीदवार के नाम को नहीं पहचानता है. यह मतपत्र इकाई के बटनों को पहचानता है. बीयू में बटन इंटरचेंजेबल हैं. निर्माता को यह पता नहीं होता कि किस पार्टी को कौन सा बटन आवंटित किया जाएगा.

जस्टिस खन्ना: वे कोई प्रोग्राम लोड नहीं कर रहे हैं. वे एक सिंबल लोड कर रहे हैं जो एक इमेज फाइल है.

भूषण: यदि कोई गलत प्रोग्राम सिंबल के साथ लोड किया गया है.

जस्टिस खन्ना: हम इसका ध्यान रखेंगे, हमने तर्क को समझ लिया है.

जस्टिस दत्ता: अभी तक ऐसी किसी घटना की रिपोर्ट नहीं है. हम चुनाव को नियंत्रित नहीं कर सकते, हम किसी अन्य संवैधानिक प्राधिकरण को नियंत्रित नहीं कर सकते

भूषण: मैं वीवीपैट पेपर ट्रेल्स बढ़ाने पर हूं.

जस्टिस दत्ता: गिने गए 5% वीवीपैट में से कोई भी बेमेल होने पर कोई भी उम्मीदवार दिखा सकता है.

जस्टिस दत्ता: क्या हम संदेह के आधार पर सुप्रीम ऑर्डर जारी कर सकते हैं?

जस्टिस खन्ना: अगर कुछ सुधार करना है तो हम जरूर सुधार कर सकते हैं. अदालतों ने दो बार हस्तक्षेप किया. एक बार जब हमने कहा था कि वीवीपैट अनिवार्य होना चाहिए. दूसरी बार, जब हम एक से बढ़कर पाँच हो गए तो यह कोई पूर्वाभ्यास नहीं बल्कि केवल शंका समाधान के लिए है

यह भी पढ़िएः EVM के अंदर क्या होता है? कौन सी कंपनी इसे बनाती है.. कीमत और आपके तमाम सवालों के जवाब!

वरिष्ठ वकील संजय हेगड़े: बार कोड सिर्फ एक और इमेज है, अगर इसे लगाया जाए तो इससे प्रक्रिया में काफी मदद मिलेगी. हम कागजी मतपत्र की वापसी की मांग नहीं कर रहे हैं, हम केवल कागजी पुष्टिकरण के लिए कह रहे हैं.

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने यह कहते हुए कि वह चुनाव कंट्रोल नहीं कर सकते, कहते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...