16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयप्राइवेट प्रॉपर्टी पर हो सकता है किसी समुदाय या संगठन का हक,...

प्राइवेट प्रॉपर्टी पर हो सकता है किसी समुदाय या संगठन का हक, सुप्रीम कोर्ट के 9 जजों की बेंच ने क्या कहा?

Published on

नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि संविधान का उद्देश्य सामाजिक बदलाव की भावना लाना होता है। सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा कि यह कहना खतरनाक होगा कि किसी शख्स की प्राइवेट प्रॉपर्टी, समुदाय का भौतिक संसाधन नहीं माना जाना सकता है। सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच कहा कि यह कहना खतरनाक होगा कि लोक कल्याण के लिए प्राइवेट संपत्ति का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता है।

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली 9 जजों की बेंच ने यह टिप्पणी की है। सुप्रीम कोर्ट के सामने यह कानूनी सवाल है कि क्या प्राइवेट मालिकाना हक वाले संसाधनों को समुदाय का भौतिक संसाधन माना जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट में मुंबई के प्रॉपर्टी ऑनर्स असोसिएशन सहित अन्य पक्षकारों की ओर से दलील दी गई कि संवैधानिक स्कीम के नाम पर राज्य के अधिकारी द्वारा प्राइवेट प्रॉपर्टी को कब्जा नहीं किया जा सकता है। इनकी दलील है कि संविधान के अनुच्छेद-39 बी और 31 सी की संवैधानिक योजनाओं के तहत संपत्ति पर कब्जा नहीं हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट के सामने यह जटिल प्रश्न है कि क्या संविधान के अनुच्छेद-39 बी के तहत प्राइवेट संपत्ति को समुदाय का भौतिक संसाधन माना जा सकता है?

इस दौरान सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच ने यह टिप्पणी की है कि यह कहना थोड़ा ज्यादा बड़ी बात होगी कि समुदाय के भौतिक संसाधन का मतलब सिर्फ पब्लिक प्रॉपर्टी से है और वह प्राइवेट प्रॉपर्टी की उत्पत्ति से नहीं हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह कहना खतरनाक क्यों है यह हम आपको बताएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर खदान या प्राइवेट वन के मामले को लेते हैं तो यह कहना खतरनाक होगा कि इनमें सरकारी नीति लागू नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि 1950 में सामाजिक और अन्य प्रचलित स्थितियां थी लेकिन संविधान का मकसद यह है कि सामाजिक बदलाव आए। सुनवाई गुरुवार को भी जारी रहेगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...