15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedभारत के 4 मसालों में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल, विदेश में...

भारत के 4 मसालों में कैंसर पैदा करने वाला केमिकल, विदेश में लगा बैन, घरों में खूब होता है इस्तेमाल

Published on

भारत के मसालों का जिक्र किए बिना दुनिया का इतिहास पूरा नहीं किया जा सकता है। भारतीय आर्थिक व्यवस्था की शुरुआत से लेकर मजबूती तक इनकी भूमिका अहम रही है। भारत को मसालों का देश भी कहा जाता है और यहां के मसालों की क्वालिटी दुनिया में सबसे बेस्ट है। स्वास्थ्य के लिहाज से मसालों का सेवन बहुत लाभकारी होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, पाचन सुधारते हैं और कई सारे रोगों के खिलाफ सुरक्षा देने का काम करते हैं।

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया कहता है कि कभी भी खुले मसालों को नहीं खरीदना चाहिए। इनमें हानिकारक मिलावट हो सकती है और हमेशा डिब्बाबंद व प्रतिष्ठित ब्रांड के मसाले इस्तेमाल करें। लेकिन भारत के ही दो बड़े ब्रांड के 4 मसाले हॉन्ग कॉन्ग में फेल हो चुके हैं। हॉन्ग कॉन्ग की फूड सेफ्टी अथॉरिटी ने इनके अंदर कैंसर पैदा करने वाला तत्व ज्यादा मात्रा में पाया है। हॉन्ग कॉन्ग के साथ सिंगापुर में ये बैन हो चुके हैं।

MDH और Everest के इन मसालों पर लगा बैन
यह रिपोर्ट हॉन्ग कॉन्ग के फूड एंड एनवायरमेंटल हाइजीन डिपार्टमेंट के सेंटर फॉर फूड सेफ्टी (CFS) ने 5 अप्रैल को जारी की। MDH और Everest ब्रांड के मिलाकर 4 मसालों में कैंसर करने वाले पेस्टीसाइड एथिलीन ऑक्साइड ज्यादा मिला। टेस्टिंग में MDH के मद्रास करी पाउडर, सांभर मसाला मिक्स्ड मसाला पाउडर, करी पाउडर मिक्स्ड मसाला पाउडर और Everest के फिश करी मसाला के सैंपल फेल हुए।

FSSAI ने भी उठाया कदम
हॉन्ग कॉन्ग और सिंगापुर में बैन होने के बाद भारत में भी FSSAI ने इन मसालों के सैंपल टेस्टिंग के लिए उठा लिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक नेपाल ने भी यह कदम उठाया है। हालांकि हॉन्ग कॉन्ग फूड अथॉरिटी की इस रिपोर्ट के ऊपर दोनों में से किसी भी ब्रांड ने कोई बयान नहीं दिया है।

क्या है एथिलीन ऑक्साइड?
नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक एथिलीन ऑक्साइड कमरे के तापमान पर एक मीठी गंध वाली फ्लेमेबल कलरलैस गैस है। इसे कीटनाशक और स्टरलाइजिंग एजेंट के रूप में भी काफी कम मात्रा के साथ इस्तेमाल किया जाता है। डीएनए को नुकसान करने की क्षमता की वजह से इसे बेहतरीन स्टरलाइजिंग एजेंट माना जाता है।

इन चीजों में भी होता है ये कीटनाशक
नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के मुताबिक इस कीटनाशक (पेस्टीसाइड) को कई सारी चीजों को बचाने के लिए किया जाता है। इस वजह से तंबाकू, कुछ मेडिकल प्रॉडक्ट, कॉस्मेटिक्स और मधुमक्खी पालन में काम आने वाले कुछ टूल्स के अंदर भी इसके तत्व हो सकते हैं।

ग्रुप 1 कार्सिनोजेन है एथिलीन ऑक्साइड
रिपोर्ट के मुताबिक द इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर ने एथिलीन ऑक्साइड को ग्रुप 1 कार्सिनोजेन में रखा है। इस ग्रुप में वो तत्व रखे जाते हैं जिनसे कैंसर होने की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट के अंदर इस कार्सिनोजेन एजेंट की मात्रा पर्मिसिबल लिमिट से ज्यादा मिली है।

ये कैंसर कर सकता है एथिलीन ऑक्साइड
NCI के मुताबिक एथिलीन ऑक्साइड के संपर्क में आने से इन कैंसर का खतरा ज्यादा रहता है-
लिम्फोमा
ल्यूकेमिया
पेट का कैंसर
ब्रेस्ट कैंसर

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...