7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedतारक मेहता के 'सोढ़ी' की गुमशुदगी पर पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग...

तारक मेहता के ‘सोढ़ी’ की गुमशुदगी पर पुलिस ने दर्ज किया किडनैपिंग का केस, फोन से हुए थे कई ट्रांजैक्शन

Published on

नई दिल्ली,

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सोढ़ी को लेकर खबर आई थी कि एक्टर 22 अप्रैल से लापता हैं. अब पुलिस ने इस केस में किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है. IPC की धारा 365 के तहत FIR भी दर्ज हुई है. पुलिस के हाथ एक CCTV फुटेज लगा है, जिसमें किडनैपिंग का मामला सामने आया है.

बता दें कि गुरचरण सिंह के पिता हरगीत सिंह ने कहा था- एसएचओ ने मुढे कॉल की थी और उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि वो गुरचरण को जल्दी ही ढूंढ लेंगे.उम्मीद करता हूं कि गुरचरण ठीक होगा और वो खुश होगा. जहां भी वो इस समय है, बस रब उसकी खैर करें.

पुलिस के हाथ लगा CCTV फुटेज
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम गुरचरण सिंह, 50 साल के हैं. पिछले 4 दिनों से लापता हैं. एक्टर के पिता ने दिल्ली के पालम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस की शुरुआती जांच में गुरचरण 22 अप्रैल की सुबह मुंबई के लिए निकले थे. 8:30 बजे उनकी दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट थी, लेकिन उन्होंने फ्लाइट नहीं ली और मुंबई नहीं पहुंचे.

25 अप्रैल को दोपहर 3 बजे, एक्टर के पिता ने दिल्ली के पालम थाने में मिसिंग की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के हाथ अब एक CCTV लगा है, जिसमें गुरचरण सिंह जाते हुए दिख रहे हैं. 24 अप्रैल तक एक्टर का फोन भी काम कर रहा था, लेकिन अब वो स्विचऑफ बताया जा रहा है. पुलिस ने जब फोन के ट्रांजैक्शन निकलवाए तो उन्हें काफी अटपटी चीजें मिलीं.

रिपोर्ट्स की मानें तो गुरचरण की मां पिछले काफी समय से बीमार चल रही हैं. वो अस्पताल में भी भर्ती थीं. पिता ने बताया कि अब वो ठीक हैं और घर पर हैं. आराम कर रही हैं. परिवार इस समय गुरचरण को लेकर चिंता में है. पर सभी लोग पॉजिटिव एटीट्यूड लेकर चल रहे हैं. सभी को कानून और भगवान में पूरा भरोसा है.

बता दें कि गुरचरण ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में रोशन सिंह सोढ़ी का रोल अदा करके हर घर में अपनी पहचान बनाई थी. सिर्फ इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी गुरचरण के डायलॉग्स को लेकर न जाने कितने मीम्स बने. फिर एक समय ऐसा आया, जब उन्होंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो क्विट कर दिया. शो के साथ उन्होंने इंडस्ट्री को भी अलविदा कह दिया था.

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...