8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
HomeUncategorizedसिर्फ 10 दिन... और 2500 रुपये सस्‍ता हो गया सोना, हर दिन...

सिर्फ 10 दिन… और 2500 रुपये सस्‍ता हो गया सोना, हर दिन घट रहा भाव, जानें लेटेस्‍ट रेट

Published on

नई दिल्‍ली ,

शादी के सीजन में ज्‍वैलरी खरीदारों के लिए बड़ी राहत मिली है. पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम में तेज गिरावट आई है. 10 ग्राम गोल्‍ड के रेट (Gold Rate) 10 दिनों में करीब 2,500 रुपये सस्‍ता हो चुका है. शुक्रवार को MCX पर सोना के दाम में गिरावट देखी गई, लेकिन चांदी के दाम में 6 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई. अब एमसीएक्‍स पर चांदी के दाम (Silver Rate) 82,500 रुपये हैं.

MCX पर सोने चांदी के दाम में पिछले 10 दिनों के दौरान बड़ी गिरावट आई है. 16 अप्रैल को गोल्‍ड का रेट करीब 74 हजार प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद से लगातार सोने का भाव घट रहा है. सोना अब 71486 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ चुका है. ऐसे में गोल्‍ड के रेट करीब 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्‍ता हुआ है. यह 5 जून वायदा के लिए सोने का दाम है.

इतनी सस्‍ती हो गई चांदी
इसी तरह, सिल्‍वर के रेट भी घटे हैं. 16 अप्रैल 2024 को जून वायदा के लिए चांदी के दाम 85000 रुपये प्रति किलो से ज्‍यादा था, जबकि आज एमसीएक्‍स पर गोल्‍ड 82 हजार 500 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ चुका है. ऐसे में चांदी के दाम भी करीब 2500 रुपये प्रति किलो कम हुआ है.

इंटरनेशनल मार्केट में भी घटे सोने के दाम
ग्‍लोबल मार्केट में सोने की हाजिर कीमत 2,349.60 डॉलर प्रति औंस पर था, जो लगभग 100 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस या 2,448.80 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के आल टाइम हाई लेवल से 4 प्रतिशत कम है. इंटरनेशनल मार्केट में यह कटौती पिछले सप्‍ताह के दौरान भारी मुनाफावसूली के कारण हुआ है.

क्‍यों घट रहे गोल्‍ड रेट?
पिछले दिनों इजरायज-ईरान के बीच युद्ध बढ़ने की आशंका से पीली धातू की कीमत तेजी से चढ गए और 74 हजार के करीब पहुंच गए थे, लेकिन जैसे युद्ध की आशंकाएं कम हुई. इसके दाम में लगातर गिरावट शुरू हो गई. वहीं अमेरिकी फेड रिजर्व की दरों में कटौती की उम्‍मीद समाप्‍त होने से भी गोल्‍ड के दाम कम हो रहे हैं. एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि गोल्‍ड के दाम 70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच सकता है.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...