10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयतिहाड़ में स्वस्थ हैं अरविंद केजरीवाल, AIIMS के 5 डॉक्टरों ने किया...

तिहाड़ में स्वस्थ हैं अरविंद केजरीवाल, AIIMS के 5 डॉक्टरों ने किया चेकअप… इंसुलिन लेते रहने की दी सलाह

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की एक अदालत के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो यूनिट इंसुलिन लेते रहने की सलाह दी है. तिहाड़ के एक सूत्र ने आजतक को इस बारे में जानकारी दी और बताया कि अरविंद केजरीवाल पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उनकी निर्धारित दवाओं में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली की एक अदालत के आदेश पर दिल्ली एम्स के पांच डॉक्टरों की टीम ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए उनके स्वास्थ्य की समीक्षा की थी.

लगभग आधे घंटे तक चली वीडियो कॉन्फ्रेंस में मेडिकल बोर्ड के सदस्यों के अलावा तिहाड़ जेल के दो डॉक्टर भी शामिल हुए. एक हफ्ते बाद केजरीवाल के स्वास्थ्य की दोबारा समीक्षा की जाएगी. सूत्र के मुताबिक मेडिकल बोर्ड ने अरविंद केजरीवाल को वही दवाएं जारी रखने के लिए कहा जो वह पहले से ले रहे थे. इस सप्ताह की शुरुआत में अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल 320 तक पहुंचने के बाद AAP सुप्रीमो को तिहाड़ जेल में इंसुलिन की पहली खुराक दी गई थी.

टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित अ​रविंद केजरीवाल
पिछले हफ्ते, दिल्ली की अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने डॉक्टर से दैनिक परामर्श की मांग करने वाली अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी थी. हालांकि, अदालत ने तिहाड़ जेल अधिकारियों को एम्स के डॉक्टरों को शामिल करते हुए एक मेडिकल बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया था, ताकि यह तय किया जा सके कि टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित AAP सुप्रीमो को इंसुलिन की आवश्यकता है या नहीं.

अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को घर का खाना खाने की अनुमति दी थी, लेकिन कहा था कि अरविंद केजरीवाल के डॉक्टर द्वारा दिए गए डाइट चार्ट का सख्ती से पालन करना होगा. ईडी ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल मेडिकल बेल के आधार पर जेल से बाहर आने के लिए अपना शुगर लेवल बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए वह जानबूझकर आम, आलू पुरी, मिठाई खा रहे हैं, जिनमें हाई कोलेस्ट्रॉल होता है. AAP ने दिल्ली के सीएम को इंसुलिन और डायबिटीज की अन्य दवाएं न देकर जेल में मारने की साजिश का आरोप लगाया था.

ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को किया था अरेस्ट
केजरीवाल को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. वह 1 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में हैं तिहाड़ जेल नंबर 2 में बंद हैं. पिछले दिनों कोर्ट ने उनकी ज्यूडिशियल कस्टडी 7 मई तक बढ़ा दी थी. केजरीवाल के अलावा उनके डिप्टी रहे मनीष सिसोदिया भी दिल्ली शराब घोटाला केस में आरोपी हैं और पीएमएलए के तहत ​करीब डेढ़ साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं. तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी के. कविता भी इसी मामले में तिहाड़ में बंद हैं. उनकी न्यायिक हिरासत भी कोर्ट ने 7 मई तक के लिए बढ़ा दी है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...