15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedइस बैंक का बुरा हाल... दो दिन में 47000 करोड़ रुपये साफ!...

इस बैंक का बुरा हाल… दो दिन में 47000 करोड़ रुपये साफ! 13% शेयर भी गिरा

Published on

ई दिल्‍ली ,

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से एक बड़ी कार्रवाई के बाद कोटक महिंद्रा बैंक का हाल बुरा हो चुका है. पिछले दो दिनों में इसके शेयरों में 13 फीसदी की गिरावट आई है, जिस कारण निवेशकों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है. गुरुवार को इसके शेयर 10 फीसदी से ज्‍यादा गिरे, जबकि शुक्रवार को इस बैंक के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई. अभी इस बैंक के शेयर 1,614.70 रुपये पर हैं.

गुरुवार और शुक्रवार के बीच कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में गिरावट के कारण बैंक का मार्केट कैप भी तेजी से गिरा है और यह घटकर 3.19 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. ऐसे में इसने देश के चौथे सबसे बड़े बैंक का दर्जा भी खो दिया है. अब देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक Axis Bank है.

एक्सिस बैंक ने कोटक महिंद्रा बैंक को छोड़ा पीछे
एक्सिस बैंक ने मार्च तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद इसके शेयरों में लगभग पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिस कारण इसके मार्केट कैप में उछाल आया है और इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 3.48 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो कोटक महिंद्रा बैंक के मार्केट कैप से ज्‍यादा है. एक्सिस बैंक ने जनवरी-मार्च तिमाही में ₹ 7,130 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया , जबकि पिछले साल की इसी अवधि में उसे ₹ 5,728.4 करोड़ का घाटा हुआ था.

कोटक महिंद्रा बैंक को हुआ इतना नुकसान
आरबीआई की कार्रवाई से पहले बुधवार को कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.66 लाख करोड़ रुपये था, जो पिछले दो दिन में गिरकर 3.19 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. इसका मतलब है कि कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप में 47000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सिर्फ गुरुवार को कोटक महिंद्रा बैंक का मार्केट कैप 36 हजार करोड़ रुपये घटा था.

आरबीआई ने कोटक महिंद्रा पर क्‍या लगाया प्रतिबंध?
भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोटक महिंद्रा बैंक को ऑनलाइन नए कस्‍टमर्स जोड़ने और नए कस्‍टमर्स को क्रेडिट कार्ड जारी करने से रोक दिया है. आरबीआई ने कहा कि उसे 2022 और 2023 के लिए आईटी इन्वेंट्री मैनेजमेंट विक्रेता जोखिम मैनेजमेंट और डेटा सुरक्षा में “गंभीर कमियां और गैर-अनुपालन” मिले थे. आरबीआई के द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध का असर मौजूदा कस्‍टमर्स पर नहीं होगा.

 

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...