18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedयूपी बोर्ड टॉपर प्राची निगम के बारे में बॉम्बे शेविंग कंपनी का...

यूपी बोर्ड टॉपर प्राची निगम के बारे में बॉम्बे शेविंग कंपनी का ऐड पड़ गया उल्टा, क्‍यों भड़क गए लोग?

Published on

नई दिल्‍ली:

बॉम्बे शेविंग कंपनी का यूपी बोर्ड 10वीं की टॉपर प्राची निगम के प्रति समर्थन जताने का प्रयास सोशल मीडिया पर बैकफायर कर गया है। इसका अप्रत्याशित नतीजा देखने को मिला है। यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद प्राची को चेहरे के बालों के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बदले में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने प्राची का मनोबल बढ़ाने के लिए शनिवार को एक अखबार के पहले पन्ने पर विज्ञापन दिया।

विज्ञापन में प्राची को संबोधित करते हुए एक संदेश था। मैसेज था- ‘प्रिय प्राची, वे आज आपके बालों को ट्रोल कर रहे हैं, वे कल आपके A.I.R.की सराहना करेंगे।’ हालांकि, विज्ञापन के अंतिम स्‍टेटमेंट ने विवाद पैदा कर दिया। ऐड के अंत में स्‍टेटमेंट था- ‘हमें उम्मीद है कि आपको कभी भी हमारे रेजर का इस्तेमाल करने के लिए बुली नहीं किया जाएगा।’ इस लाइन को ही सोशल मीडिया पर निगेटिव प्रतिक्रिया मिली। कुछ यूजरों ने कंपनी की ओर से प्राची निगम के नाम का उल्लेख उनकी स्वीकृति के बिना करने के विकल्प पर सवाल उठाया।

बॉम्बे शेविंग कंपनी के सीईओ ने रखा अपना पक्ष
वहीं, बॉम्बे शेविंग कंपनी के संस्थापक सीईओ शांतनु देशपांडे ने लिंक्डइन पर विज्ञापन साझा करने और प्राची पर नकारात्मक टिप्पणियों के बारे में अपनी निराशा जाहिर की। उन्होंने प्राची का समर्थन करने के महत्व पर जोर दिया। उन्‍होंने लिखा- ‘एक प्रतिभाशाली बच्‍ची जिसने शैक्षणिक उत्कृष्टता हासिल की है’। देशपांडे ने अपनी टीम की प्रशंसा की। इस बात पर प्रकाश डाला कि संदेश का उद्देश्य किसी छुपे उद्देश्य के बजाय सिर्फ प्राची निगम को सपोर्ट करना था।

प्राची नि‍गम का नहीं आया है बयान
आलोचनाओं का सामना करने के बावजूद प्राची निगम ने अभी तक विज्ञापन पर सीधे तौर पर बयान नहीं दिया है। हालांकि, उन्होंने परीक्षा परिणाम आने के बाद ट्रोलिंग का जवाब दिया था। मीडिया को दिए गए बयान में प्राची निगम ने जोर देकर कहा था कि वह निगेटिव कॉमेंट से विचलित नहीं हुई हैं। वह अपनी शैक्षणिक सफलता पर फोकस कर रही हैं। वह उसे ही अपनी असली पहचान मानती हैं। उन्होंने अपने परिवार, शिक्षकों और दोस्तों को उनके अटूट समर्थन के लिए श्रेय दिया। इस बात पर जोर दिया कि ट्रोलिंग शुरू होने से पहले वह कभी भी अपने अपीयरेंस के बारे में सेल्‍फ कॉन्शियस नहीं थीं।

प्राची निगम ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98.5 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इस घटना ने साइबरबुलिंग और सामाजिक मानदंडों पर बहस छेड़ दी है। कारण है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म विज्ञापन और ट्रोलिंग पर प्राची निगम की प्रतिक्रिया के बारे में सकारात्मक और नकारात्मक टिप्पणियों से भरे हुए थे।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...