18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
HomeUncategorizedडिप्रेशन में थीं भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे, फंदा लगाकर दी जान, पति...

डिप्रेशन में थीं भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे, फंदा लगाकर दी जान, पति से रह रही थीं दूर

Published on

भागलपुर,

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. जानी मानी एक्ट्रेस अमृता पांडे का निधन हो गया है. एक्ट्रेस ने खुदकुशी की है. पुलिस की जांच में सामने आया है कि अमृता ने अपने गले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या की. सुसाइड करने से पहले एक्ट्रेस ने अपने व्हाट्स ऐप पर स्टेटस भी अपडेट किया था. अमृता खेसारी लाल यादव के साथ भी काम कर चुकी हैं.

अमृता का आखिरी नोट
अमृता ने आत्महत्या क्यों की इसकी वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन एक्ट्रेस ने मरने से पहले अपने व्हाट्सऐप स्टेटस के जरिए कुछ कहने की कोशिश की थी. उन्होंने लिखा था- दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी, हमने अपनी नाव डुबा कर उसकी राह को आसान कर दिया.

घटना की जानकारी होने पर जोगसर पुलिस मामले की जांच के लिए पहुंची थी. पुलिस ने घटनास्थल की एफएसएल से जांच कराई, जहां मौके से गले में लगा साड़ी का फंदा, मोबाइल समेत अन्य सामान जब्त किए गए. पुलिस ने बताया कि शाम में उन्हें सूचना मिली कि अपार्टमेंट में एक महिला ने खुदकुशी की है. जानकारी मिलते ही थानेदार कृष्ण नंदन कुमार सिंह, एसआई राजीव रंजन और शक्ति पासवान मौके पर पहुंचे. फ्लैट में पहुंचने पर अमृता का शव एक बेड पर पड़ा हुआ मिला.

पुलिस ने जब पूछताछ की तो परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे बहन अमृता के कमरे में गई. वहां वो फंदे से लटकी हुई पाई गई. आनन फानन में परिवार ने उस फंदे को चाकू से काट कर अमृता को नीचे उतारा और तुरंत स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद सभी लोग अमृता के शव को लेकर वापस फ्लैट लौट आए.

शादीशुदा थीं अमृता
फैमिली ने बताया कि घर में कुछ दिन पहले ही अमृता की बहन वीणा की शादी हुई थी. शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी. फिर अचानक से क्या हुआ, किसी को समझ नहीं आ रहा. उन लोगों ने बताया कि अमृता शादीशुदा थी, उनकी शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी. वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं. कपल के कोई बच्चे नहीं हैं. बहन के मुताबिक अमृता करियर को लेकर काफी परेशान रहती थी. वो डिप्रेशन में थी. इस वजह से वो इलाज भी करा रही थी.

अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थीं. एक्ट्रेस ने कई सीरियल समेत फिल्मों में भी रोल्स किए हैं. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला पार्ट रिलीज हुआ है. इसको लेकर वो काफी उत्साहित भी थी. थानेदार ने बताया कि मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...